15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) छक्के जड़ने के मामले में इतिहास रच रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने लगातार मैचों में छक्के जड़ हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। आईपीएल 2026 में अपने खूंखार बल्लेबाजी के बलबूते इस बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो शायद आने वाले कई सालों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा।
गेंदबाजों के दिल में खौफ बैठा चुके हैं Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में गेंदबाजों की कुछ इस तरह से कुटाई कर दी है कि गेंदबाज अब उनके नाम से डरने लगे हैं। जब भी कोई गेंदबाज वैभव को आउट कर रहा है वो इस तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है, जैसे उसकी टीम मैच जीत गई हो, क्योंकि वैभव का विकेट लेते ही राजस्थान रॉयल्स की ताकत आधी हो जा रही है।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी 11 मैचों में अब तक 440 रन बना चुके हैं। उन्होंने 40.00 की औसत और 236.55 के स्ट्राइक रेट से यह कारनामा किया है। इस युवा बल्लेबाज ने इस बीच 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ सूर्यवंशी ने छक्कों का एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।
छक्के जड़ने में बने नंबर वन
वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में और सबसे तेज 100 छक्कों का आंकड़ा पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए हैं।
उनसे पहले यह सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने का रिकॉर्ड रहमानुल्लाह गुरबाज़ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 20 वर्ष 25 दिन में 100 टी20 छक्के पुरे किए थे। इस 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने उनसे करीब 5 साल पहले ही यानी 15 साल और 43 दिन की उम्र में रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने इसके अलावा भी आईपीएल में छक्कों के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
100 टी20 छक्के लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज
- 15 वर्ष 43 दिन – वैभव सूर्यवंशी*
- 20 वर्ष 25 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज़
- 21 वर्ष 38 दिन – ऋषभ पंत
- 21 वर्ष 140 दिन – तिलक वर्मा
- 21 वर्ष 236 दिन – विल स्मीड।
यह भी पढ़ें: इस टीम का प्लेऑफ पहुंचना हुआ अब कठिन, चोट के चलते कप्तान अगले 2 IPL मैचों से बाहर
आईपीएल में बना दिया छक्कों का ये रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते साल आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक कुल 18 मैच ही खेल सके हैं। लेकिन इसमें ही उन्होंने 68 छक्के जड़ इतिहास रच दिया है। वो आईपीएल की पहली 18 पारियों में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
पहली 18 पारियों में सर्वाधिक आईपीएल छक्के
- 64: वैभव सूर्यवंशी
- 39: ग्लेन मैक्सवेल
- 36: निकोलस पूरन
- 35: डेवाल्ड ब्रेविस
- 35: शॉन मार्श
Youngest Batsmen to Hit 100 T20 Sixes:
15 years 43 days – Vaibhav Suryavanshi*
20 years 25 days – Rahmanullah Gurbaz
21 years 38 days – Rishabh Pant
21 years 140 days – Tilak Varma
21 years 236 days – Will Smeed pic.twitter.com/1Hw2HZ2CkH— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 10, 2026
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC LIVE: TIME-शाम 7:30 बजे, TV चैनल-Star Sports Network, ऑनलाइन Streaming-JioHotstar ऐप