PBKS vs DC LIVE: आईपीएल सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 में 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल का यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स और भी अन्य चीजों पर विस्तार से बात करेंगे।
11 मई को होगा PBKS vs DC मैच

बता दें कि 11 मई, सोमवार शाम 7:30 से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के मैच नंबर 55 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के आमने-सामने होगी। यह मैच पंजाब किंग्स के दूसरे होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा और इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो यह काफी दमदार है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 36 मैच खेले हैं, जिसमें से दिल्ली ने 17 वहीं पंजाब में 18 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 2026 में हुए दोनों टीमों के पहले मैच को पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीता था। अब देखना होगा कि यह मैच कौन जीतेगा।
अंक तालिका में बात करें तो इस समय पंजाब 10 में से 6 मैच जीत, 3 मैच हार और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 13 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 11 में से चार मैच जीत, 7 मैच हार 8 अंक के साथ आठवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रील बनाने वाले खिलाड़ियों और परिवारों पर एक्शन! इसके लिए BCCI ने बनाए ये सख्त नियम
यहां देखें PBKS vs DC मैच
हिमाचल के खूबसूरत वादियों में होने जा रहे इस मैच का लाइव मजा जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए उठाया जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप-वेबसाइट के जरिए डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं।
वहीं स्टार स्पोर्ट्स के टीवी नेटवर्क पर टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। हालांकि टॉस 7:00 बजे होगा। मगर प्री शो 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
The match between Punjab Kings and Delhi Capitals will be played on Monday, May 11, starting at 7:30 PM. pic.twitter.com/ipL40BXbWu
— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 10, 2026
FAQs
PBKS vs DC मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: इधर चल रहा IPL, उधर एक हैट्रिक और बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 120 साल बाद दिखा ऐसा जादू