आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लगभग सभी टीमों ने 10-10 मुकाबले खेल लिए हैं और प्लेऑफ की जंग काफी तेज हो गई है। टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते दिखाई दे रही हैं। इस समय किसी भी टीम का प्लेऑफ कंफर्म नहीं हुआ है। लेकिन करीब 6 से 7 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं।
हालांकि इसी बीच एक टीम का कप्तान इंजर्ड हो गया है और इंजरी की वजह से वो आने वाले कुछ मैचों में खेलते दिखाई नहीं दे पाएगा, जिससे टीम का प्लेऑफ का सपना टूट सकता है।
इस टीम का टूट सकता है प्लेऑफ का सपना

दरअसल, हम जिस टीम की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आईपीएल 2008 (IPL 2008) की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स इस समय 11 में से 6 मैच जीत और पांच मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। अगर यह टीम अपने आने वाले तीन में से दो मैच भी जीत जाती है, तो इसका सुपर 4 काफी हद तक पॉसिबल है।
वहीं अगर यह तीनों मैच जीत गई तब तो यह हंड्रेड परसेंट क्वालीफाई कर लेगी। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इसके कप्तान रियान पराग इंजर्ड हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को हराकर शुभमन गिल ने बदल की IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल, अब ये 4 टीमें कर रही क्वालीफाई
Riyan Parag हुए इंजर्ड
राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान रियान पराग दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे और इसी इंजरी की वजह से वह 10 मई को गुजरात टाइटंस से खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए। जानकारी के अनुसार वो आने वाले कुछ मैचों को भी मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि नए नवेले कप्तान यशस्वी जायसवाल पहले मैच में पूरी तरह से आउट ऑफ टच दिखे।
Shubman Gill’s team, Gujarat Titans, registered another emphatic victory by defeating Yashasvi Jaiswal’s team, Rajasthan Royals, by 77 runs.#RRvsGT pic.twitter.com/DG60I9yC0d
— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 10, 2026
पहली बार कप्तानी करते दिखाई दिए यशस्वी जायसवाल
10 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते दिखाई दिए और उनका कप्तानी डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। वो बल्ले से महज 3 रन बन पाए और टीम को 77 रनों से हार झेलनी पड़ी, जो कि GT की आईपीएल इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही।
FAQs
राजस्थान रॉयल्स का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: RR vs GT मैच में भीड़ गए जड़ेजा और बटलर, जड्डू ने जोस के उड़ाए होस, कहा, “तू मेरी जेब में है”