Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Yuvraj Singh ने Abhishek Sharma और Shubman Gill पर चलाया कटाक्ष! इस वजह से बोले “तुम्हे शर्म आनी चाहिए…”

Yuvraj Singh took a dig at Abhishek Sharma and Shubman Gill! Because of this he said, “You should be ashamed…”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) प्रोफेसनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद अक्सर युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की मेंटरशिप देते दिखाई देते रहते हैं।

उन्होंने पंजाब किंग्स के अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और भी न जाने कई क्रिकेटर्स को क्रिकेट के गुण सिखाए हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इन सभी पर कटाक्ष किया और उन्हें शर्म आने को कहा।

अभिषेक और गिल को युवराज सिंह ने कहा बेशर्म

Yuvraj Singh took a dig at Abhishek Sharma and Shubman Gill
Yuvraj Singh took a dig at Abhishek Sharma and Shubman Gill

दरअसल, युवराज सिंह कई युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुण सिखाते हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल जैसे युवा टैलेंट्स को निखारने का काम किया है और आईपीएल 2026 से पहले युवी ने ऋषभ पंत को भी ट्रेनिंग दी। अपनी बल्लेबाजी को पहले से और बेहतर बनाने के लिए ऋषभ पंत आईपीएल 2026 सीजन से पहले युवराज सिंह के साथ मिलकर ट्रेनिंग करते नजर आए और अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाया।

हालांकि उनका कॉन्फिडेंस उनके उतना ज्यादा काम नहीं आया और वह आईपीएल 2026 में भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। मगर उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में युवराज सिंह को गोल्फ का एक किट भेजा, जिसको लेकर युवी ने पंत का शुक्रिया किया और अपने सभी शिष्यों को पंत से सीख लेने को कहा। युवराज ने सभी से थोड़ी शर्म करने को कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच में Punjab Kings के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी है बांह पर काली पट्टी, जानें दुखद वजह

आईपीएल 2026 में कुछ ऐसा है पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में सिर्फ और सिर्फ 204 रन बनाए हैं। उन्होंने 68* के बेस्ट स्कोर के साथ महज 1 अर्धशतक जड़ा है। इस बीच उनका औसत 25.50 और स्ट्राइक रेट 128.30 का रहा है। पंत ने ओवरऑल आईपीएल में 3757 रन बना रखे हैं। देखना होगा कि आने वाले मैचों में वो कैसा प्रदर्शन करेंगे।

FAQs

युवराज सिंह की उम्र क्या है?
44 साल

यह भी पढ़ें: दो मैच से ड्रॉप होने के बावजूद नहीं सुधरे शशांक सिंह, लड्डू कैच टपकाकर फिर कटाई नाक; चहल-पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!