Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs GT: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

CSK vs GT: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

CSK vs GT Playing XI: IPL 2026 में इस रविवार भी डबल हैडर का रोमांच देखने को मिलने वाला है। 26 अप्रैल को दिन में काफी जबरदस्त टक्कर होने वाली है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी, जिसके घरेलू टीम सीएसके का किला भी माना जाता है, क्योंकि यहां पर मेहमान टीमों के लिए जीत हासिल कर पाना टेढ़ी खीर साबित होता है।

अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत दोगुनी हो जाती है। इसी वजह से गुजरात टाइटंस को जीत दर्ज करने के लिए दोगुना मेहनत करनी पड़ सकती है।

CSK vs GT मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से होगा शुरू

CSK vs GT: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, इन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्डन चांस

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का मैच नंबर 37 CSK vs GT रविवार को दिन में खेला जाएगा और दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसका मतलब है कि खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी चेन्नई की गर्मी झेलनी पड़ेगी। पहली पारी के दौरान तेज धूप से हाल-बेहाल हो सकता है। हालांकि, मुकाबला जोरदार हुआ तो फैंस को बिलकुल भी निराशा नहीं होगी।

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम पारंपरिक तौर स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है, क्योंकि यहां की पिच खेल बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है। हालांकि, यह बात पिछले कुछ सीजन से पूरी तरह फिट नहीं बैठती है, क्योंकि काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और स्पिनर्स की जमकर धुलाई भी हुई है। इस सीजन खेले गए तीन मुकाबलों की पांच पारियों में कम से कम 180 का स्कोर बना है। ऐसे में CSK vs GT मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

CSK vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। इनके बीच अब तक 8 मैच हुए हैं, जिनमें दोनों को ही 4-4 में जीत हाथ लगी है। हालांकि, इनके बीच खेले गए पिछले दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। अब देखना होगा कि इस बार किसके हाथ जीत लगती है।

CSK vs GT मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से ज्यादा बदलाव की उम्मीद तो नहीं नजर आ रही लेकिन सभी की नजर एमएस धोनी की उपलब्धता पर टिकी हुई है। धोनी ने सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है लेकिन अगर वह फिट होते हैं तो फिर CSK vs GT मैच में उतर सकते हैं। धोनी की एंट्री होती है तो फिर कार्तिक शर्मा को बाहर जाना पड़ सकता है। इसके अलावा, सरफराज खान को भी बाहर किया जा सकता है, जो कई मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं पाए हैं। उनकी जगह उर्विल पटेल आ सकते हैं। अन्य किसी बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

इसी वजह से संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी प्लेइंग XI में नजर आ सकते हैं। वहीं, अकील हुसैन का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो सकता है।

CSK vs GT मैच के लिए गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दो बदलाव किए थे, इसके बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी। हालांकि, मैच के बाद गुजरात के कोचिंग स्टाफ में शामिल विजय दहिया ने कहा कि वे कॉम्बिनेशन को लेकर चिंतित नहीं हैं और खिलाड़ियों पर भरोसा है। इससे पता चलता है कि शायद CSK vs GT मैच में गुजरात की टीम बिना किसी बदलाव के नजर आए। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर हमें साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को चुना जा सकता है।

CSK vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

FAQs

CSK vs GT मैच के लिए चेन्नई की प्लेइंग 11 में किन दो खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है?
उर्विल पटेल और एमएस धोनी

यह भी पढ़ें: CSK vs GT LIVE: मोबाइल ऐप से लेकर TV चैनल तक पूरा गाइड, कतई मिस मत करना ये मुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!