Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने बांह पर क्यों पहनी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह

MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने बांह पर क्यों पहनी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह

MI vs CSK : IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में सभी को लग रहा था कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी खेलेंगे लेकिन ये दोनों ही पूर्व कप्तान आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं।

इसी वजह से काफी सारे फैंस को निराशा भी हाथ लगी, क्योंकि इन दोनों दिग्गजों की MI vs CSK राइवलरी में अहम भूमिका रही है। रोहित और धोनी गैरमौजूदगी के अलावा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरना भी चर्चा का विषय बन गया है और सभी जानना चाहते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है, तो चलिए हम आपको वो दुखद कारण बताते हैं।

MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के बांह पर कल्ली पट्टी पहनने की खास वजह

MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने बांह पर क्यों पहनी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की माँ का निधन मंगलवार को हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और काफी समय से उनका इलाज भी मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन अंततः वह जिंदगी की जंग हार गईं और इसी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। मुकेश को अपनी माँ की तबीयत ज्यादा खराब होने की सोचना पहले ही मिल गई थी, इसी वजह से वह शनिवार को ही SRH के खिलाफ मैच के बाद हैदराबाद से सीधे राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित अपने घर चले गए थे। उन्होंने अपने बड़े भाई डॉ. राजेश चौधरी के साथ अपनी माताजी का अंतिम संस्कार किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आज सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुकेश चौधरी के माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया था और लिखा था कि हम मुकेश और उनके परिवार के साथ इस बेहद कठिन समय में खड़े हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, अब MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।

मुकेश चौधरी की माँ के गुजरने के कारण CSK के खिलाड़ियों ने पहनी काली पट्टी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच शुरू हो जाने के कुछ मिनट बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से बताया कि CSK के खिलाड़ी मुकेश कुमार की स्वर्गीय माँ की याद में और मुकेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने ट्वीट में लिखा,

“यह मुकेश की मां के लिए है। उनकी याद में और मुकेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए, आज हम काले रंग की पट्टी बांधते हैं और दिल में थोड़ी और श्रद्धा के साथ खेलते हैं।”

MI vs CSK मैच में खेल रहे हैं मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकेश चौधरी पिछले तीन सीजन से हैं। हालांकि, खलील अहमद के कारण IPL 2026 में उन्हें शुरूआती मैचों में मौके नहीं मिले लेकिन फिर खलील इंजरी के कारण शेष मैचों से बाहर हो गए। इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकेश को खिलाया गया। उन्होंने मैच में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। माना जा रहा था कि MI vs CSK मैच में अपनी माँ के निधन के कारण शायद मुकेश उपलब्ध न हों लेकिन उन्होंने स्क्वाड को ज्वाइन कर लिया था और प्लेइंग 11 का भी हिस्सा हैं।

FAQs

मुकेश चौधरी की माँ का इलाज किस अस्पताल में चल रहा था?
टाटा अस्पताल, मुंबई

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत से भिड़ना पड़ा Nandre Burger को भारी, BCCI ने ठोक दिया लम्बा-चौड़ा जुर्माना

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!