CSK vs GT: आईपीएल 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया।
टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद 74 रनों की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
जवाब में गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शानदार 87 रनों की अर्धशतकीय पारी और कप्तान शुभमन गिल (33) और जोस बटलर (39*) की उपयोगी पारी की बदौलत टीम ने 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।
CSK की लड़खड़ाती शुरुआत, गायकवाड़ ने संभाली पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही , चौथे ओवर में कागिसो रबाड़ा ने बड़ा झटका देते हुए सैमसन को 11 के स्कोर पर आउट किया, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
उर्विल पटेल और सरफराज़ खान क्रमशः 4 और 0 के स्कोर पर आउट हो गए, जबकि डेवल्ड ब्रेविस भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन लगातार झटकों के कारण CSK पर दबाव बढ़ता गया और टीम 37/4 के स्कोर पर संघर्ष करती नज़र आई।
मिडिल ओवर्स में शिवम दुबे (22 रन) और गायकवाड़ ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अहम रन जोड़े, लेकिन अर्शद खान ने दुबे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद कार्तिक शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए।
डेथ ओवर्स में जेमी ओवरटन ने शानदार कैमियो खेलते हुए सिर्फ 6 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और कई चौके शामिल थे। अंत में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी तेजी दिखाई और पारी को मजबूती से फिनिश किया। आखिरकार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
गेंदबाज़ी में गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला। उनके अलावा अर्शद खान को 2 विकेट मिले, जबकि मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किए।
ऋतुराज गायकवाड़ की अहम पारी
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संभाले रखा। एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन गायकवाड़ ने धैर्य और समझदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया।
उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत CSK खराब शुरुआत के बावजूद 158/7 तक पहुंचने में सफल रही और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर मिला।
CSK vs GT : सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से 9 विकेट से जीता गुजरात टाइटंस
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए, जिससे जीत की नींव मजबूत हो गई।
गिल 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद सुदर्शन ने पारी को पूरी तरह संभाल लिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल रहे।
अंत में जोस बटलर ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 162/2 बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाज़ी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़े : Lungi Ngidi ने खुद दी अपनी इंजरी अपडेट, बताया कैसी है तबीयत? कब होगा कमबैक
FAQS
CSK vs GT के मैच का क्या नतीजा रहा ?