Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI आई सामने, इन धुंरधर खिलाड़ियों को एक साथ मिला मौका

KKR के खिलाफ Delhi Capitals की प्लेइंग XI आई सामने, इन धुंरधर खिलाड़ियों को एक साथ मिला मौका

Delhi Capitals Playing XI For DC vs KKR Match: दिल्ली कैपिटल्स उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जो अभी तक आईपीएल नहीं जीत पाई है। 2026 के सीजन से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि एक संतुलित स्क्वाड के साथ इस टीम का प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन अभी तक निराश ही किया है। यही वजह है 9 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली हैं और अंक तालिका में 8 अंक के साथ डीसी सातवें स्थान पर मौजूद है।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अब लगभग हर एक मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि हार से उसकी मुश्किल बढ़ेगी। इस सीजन अभी दिल्ली को 5 मुकाबले खेलने हैं और उसका अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से है। केकेआर की टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर आ रही है। इसी वजह से मैच में दिल्ली अपनी बेस्ट 11 के साथ उतरना चाहेगी, ताकि अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की जा सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) एक्शन में आएंगी नजर

KKR के खिलाफ Delhi Capitals की प्लेइंग XI आई सामने, इन धुंरधर खिलाड़ियों को एक साथ मिला मौका

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला 8 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और यह आईपीएल 2026 का 51वां मैच होगा। इस सीजन दोनों ही टीमों की यह पहली टक्कर भी होगी। अंक तालिका में दोनों ही टीमें एक-दूसरे के आगे-पीछे हैं। दिल्ली सातवें तो कोलकाता आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस काफी रोचक होती जा रही है और इसी वजह से दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम होगा।

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने घरेलू मैदान यानी अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच को छोड़ दें तो सभी में हार का ही सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अपने पिछले मैच में डीसी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से हराया था। ऐसे में यह बात तो साफ़ है कि दिल्ली के टीम के लिए होम ग्राउंड पर खेलना कुछ खास फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ है।

हालांकि, अब कोलकाता के खिलाफ दिल्ली की नजर जीत की राह में वापसी करने पर होगी और हार का सिलसिला खत्म करने का प्रयास होगा। इसके लिए दिल्ली अपनी प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

इन खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की प्लेइंग XI में दो बदलाव की संभावना नजर आ रही है। पहला बदलाव ओपनर पथुम निसांका को बाहर कर पृथ्वी शॉ के रूप में हो सकता है। निसांका ने अभी तक एक-दो पारियों के अलावा कुछ खास प्रभावित नहीं किया और उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत ज्यादा हाई नहीं रहा है। इसी वजह से उनके जोड़ीदार केएल राहुल को अतिरिक्त जोखिम लेना पड़ता है। इसी वजह से निसांका की जगह शॉ को शामिल किया जा सकता है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। इस बल्लेबाज के पास ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की काबिलियत है और उनके आने से राहुल भी अपने अंदाज में गेम चला सकते हैं।

दूसरा बदलाव करुण नायर की जगह डेविड मिलर को लाकर किया जा सकता है। नायर को लगातार मौके मिले लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में निराश ही किया है। टीम कॉम्बिनेशन के कारण मिलर को कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा है लेकिन अब उनकी वापसी हो सकती है। इसके अलावा अन्य बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में पृथ्वी शॉ और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी के बाद, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिड़ी और टी नटराजन नजर आ सकते हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में समीर रिजवी को खिलाया जा सकता है।

KKR के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिड़ी और टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

FAQs

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को कब मुकाबला खेलना है?
8 मई

यह भी पढ़ें: कौन हैं PBKS के क्रिकेटर Amanpreet Singh Gill? जिसका 36 साल की उम्र में हुआ निधन? कभी कोहली के थे घनिष्ठ मित्र

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!