DC vs KKR: आईपीएल 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। यह मुकाबला शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और एक्शन की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों ही टीमों की सीजन में पहली बार टक्कर होगी।
इस सीजन इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इसी वजह से DC vs KKR मैच की अहमियत दिल्ली और कोलकाता दोनों के लिए ही काफी ज्यादा है। एक हार से दोनों ही टीमों का प्लेऑफ का समीकरण खराब हो सकता है।
DC vs KKR मैच से पहले IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी शुरुआत काफी अच्छी की थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए सभी को प्रभावित किया था लेकिन इसके बाद लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, दिल्ली ने फिर से जीत दर्ज की लेकिन फिर अपने पिछले पांच मैचों में चार हार झेल चुकी है। इसी वजह से अगले राउंड में जगह बनाने के लिए उसकी दावेदारी काफी कमजोर नजर आ रही है।
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप 5 में भी नहीं है। 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ 8 अंक लेकर डीसी सातवें स्थान पर मौजूद है। अगर दिल्ली की टीम ने कोलकाता के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की तो फिर उसके पास छठे स्थान पर आने का मौका रहेगा।
DC vs KKR मैच से पहले IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 का पहला चरण किसी भयानक सपने से कम नहीं रहा। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था और उनके लिए चीजें सही नहीं हो रही थीं। छह में से पांच मैचों में हार मिलने के कारण केकेआर के लिए आगे की राह काफी मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन फिर किस्मत ने पलटी मारी और अब टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। इसमें से एक मुकाबला उसने सुपर ओवर में जीता था।
इन तीन जीत और एक रद्द हुए मैच के कारण कोलकाता के खाते में कुल 7 अंक हैं। उसने अभी तक 9 मैच खेले हैं और अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। दिल्ली को हराकर कोलकाता की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी।
कब और कहां खेला जाएगा DC vs KKR मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला शुक्रवार, 7 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन डीसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होगा। हालांकि, इस मैदान पर दिल्ली को अपने पिछले कुछ मैचों में हार ही झेलनी पड़ी है।
DC vs KKR मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
दिल्ली और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का चयन कर सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले के प्रसारण की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का मजा जियोहॉटस्टार ऐप या फिर वेबसाइट पर लिया जा सकता है। हालांकि, इनमें से कोई भी प्लेटफार्म फ्री नहीं है।
FAQs
DC vs KKR मुकाबला कब खेला जाना है?
DC vs KKR मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग किन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का इंजरी अपडेट आया सामने, इस तारीख को कर जाएंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी, डेट का हुआ ऐलान