Hardik Pandya Injury Update: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम ने अभी तक अपने 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, जिसमें से पिछली जीत नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बगैर आई। हार्दिक के साथ मुंबई की टीम अभी तक सफलता के मामले में कुछ खास नहीं हासिल कर पाई है। इसके बावजूद नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने कप्तानी में बदलाव का कोई फैसला नहीं लिया है।
हालांकि, पिछले मैच में जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) नहीं खेले और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की तो इसकी काफी तारीफ भी हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक ने अपनी चोट की वजह से मैच मिस किया था और 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं, इसकी भी खूब चर्चा हो रही है।
LSG के खिलाफ पीठ में ऐंठन की वजह से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हुए थे बाहर

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में योगदान देते नजर आए हैं। हालांकि, सीजन की शुरुआत में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला फिट न होने की वजह से नहीं खेला था। इसकी जानकारी तब कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी थी। वहीं, इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब हार्दिक नहीं खेले तो सूर्या ने स्पष्ट रूप से कोई वजह नहीं बताई थी लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस की तरफ से बताया गया था कि उन्हें बैक स्पाज्म यानी पीठ में ऐंठन है। इसी वजह से उनकी जगह सूर्यकुमार कप्तानी कर रहे हैं।
हालांकि, तब माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ दिन में ठीक हो जाएंगे और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन फिर बीच में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गए हैं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शायद उनकी चोट गंभीर है और वह 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। लेकिन अब हार्दिक की इंजरी पर अपडेट आया है और यह भी पता चला है कि उनकी वापसी कब होगी।
इस तारीख को मुंबई इंडियंस की टीम को हार्दिक पांड्या करेंगे ज्वाइन
मुंबई इंडियंस को मौजूदा आईपीएल सीजन में अपना 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में खेलना है। इसके लिए टीम का पहला बैच बुधवार को रवाना हुआ, लेकिन उसके साथ हार्दिक नज़र नहीं आए। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अगला मैच नहीं खेलेगा, लेकिन अब राहत की खबर आई है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हार्दिक गुरुवार, 8 मई को रायपुर में टीम के साथ जुड़ेंगे। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी लेकिन सिर्फ एहतियात के तौर पर LSG के खिलाफ नहीं खेले थे।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे और अगर उन्हें कोई समस्या नहीं नजर आई तो फिर RCB के खिलाफ मुकाबले में वापसी करते हुए कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं।
IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन
मौजूदा आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तानी में साधारण साबित होने के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में भी फिसड्डी ही रहे हैं। उन्होंने 8 पारियों में बल्ले से 20.85 की औसत और 136.44 की औसत से 146 रन ही बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में 20.4 ओवर डालते हुए सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं और 11.90 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं।
FAQs
IPL 2026 में हार्दिक पांड्या ने अभी तक कितने मैच मिस किए हैं?
मुंबई इंडिंयस को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कब खेलना है?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team का हुआ ऐलान, CSK से खेले 5 खिलाड़ियों को मिला मौका