DC vs PBKS Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के मैच नंबर 35 में एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही है। दोनों ही टीमों के बीच होने जा रहा यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है और इस दौरान फैंस का भी भरपूर मनोरंजन होने वाला है। तो आइए एक बार इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
दोपहर 3:30 से शुरू होगा मैच
DC vs PBKS मैच आईपीएल 2026 का मैच नंबर 35 होने जा रहा है। यह मैच 25 अप्रैल, दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है और इसमें भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक काफी ठीक प्रदर्शन करते दिखी हैं।
पंजाब किंग्स अपने 6 में से 5 मैच जीत और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 11 अंक के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीन मैच जीत और तीन मैच हार छठे पायदान पर कब्जा जमाए बैठी है। अब जो भी टीम यह मैच जीतेगा वो प्लेऑफ की और एक कदम और बढ़ाते दिखाई देगी।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों के हेड टू हेड आंकड़े काफी दमदार हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच हुए हैं। इस दौरान 17 में दिल्ली वहीं 17 में पंजाब ने जीत दर्ज की है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। साल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। एक को दिल्ली ने जीता था और एक बेनतीजा रहा था।
यहां देखें DC vs PBKS लाइव मैच

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का लाइव मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। टीवी यूजर्स इसका मजा स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए ले सकते हैं, वो भी बिल्कुल एचडी में। वहीं मोबाइल और डिजिटल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए मुकाबला देख सकते हैं।
DC vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी।
पंजाब किंग्स की संभावित 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।