Salman Ali Agha reveals details about no-handshake controversy: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी ज्यादा दिखा। दोनों देशों के बीच बॉर्डर में टेंशन बढ़ी, वहीं क्रिकेट के मैदान में भी इसका प्रभाव देखा गया। एशिया कप 2025 के दौरान टीम भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से तीन मैच खेले लेकिन किसी में भी हैंडशेक नहीं हुआ।
पहले मैच से ही इसका संकेत मिल गया था, जब टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद, मैच जब खत्म हुआ तो टीम इंडिया के खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद, इंतजार में खड़ी पाकिस्तानी टीम भी अपने ड्रेसिंग रूम में चली गई। अब सलमान ने पूरा सच बताया है और यह भी खुलासा किया कि किस तरह उन्हें नो-हैंडशेक के बारे में जानकारी दी गई थी।
टॉस से पहले सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) को मिली थी नो-हैंडशेक की जानकारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) और हसन अली नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ने एशिया कप के दौरान नो-हैंडशेक कंट्रोवर्सी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि क्या हुआ। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब टूर्नामेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, तब सब ठीक था और वहां सूर्यकुमार यादव ने उनसे हाथ भी मिलाया था लेकिन जब पहले मैच का टॉस होने वाला था, तो उससे पहले मैच रेफरी ने उन्हें बताया कि हाथ नहीं मिलाए जाएंगे।
सलमान अली आघा ने कहा,
“जब मैं टॉस के लिए गया, उससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें हैंडशेक हुआ था। ऐसा ही ट्रॉफी शूट के दौरान भी हुआ था। मुझे उम्मीद थी कि मुकाबले के दौरान चीजें नॉर्मल नहीं होंगी लेकिन यह नहीं पता था कि हैंडशेक भी नहीं होगा। मुझे इसके बारे में नहीं पता था। मैं अपने मीडिया मैनेजर नईम भाई के साथ टॉस के लिए गया। उस दौरान मैच रेफरी मुझे साइड में ले गए और बताया कि कोई हैंडशेक नहीं होगा। मैंने भी कहा कि ठीक है, मेरी भी कोई खास दिलचस्पी नहीं है। तो ऐसा हुआ और रेफरी ने मुझे जानकारी दी कि हैंडशेक नहीं होगा।”
मैच खत्म होने के बाद, सलमान अली आघा को थी हैंडशेक की उम्मीद
वीडियो में सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) ने कहा कि उन्हें लगा था कि शायद केवल टॉस के दौरान ही हाथ नहीं मिलाया जाएगा। इसी वजह से उनकी टीम ने मैच खत्म होने के बाद, हाथ मिलाने के लिए टीम इंडिया का इंतजार किया लेकिन उन्होंने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा ही बंद कर लिया। पाकिस्तान के टी20 कप्तान ने कहा,
“उसके बाद मैच खत्म हो गया। हम मैच हार गए। हम उनके पवेलियन (ड्रेसिंग रूम) में हाथ मिलाने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने फिर भी हाथ नहीं मिलाया।”
इस मामले के कारण टीम इंडिया की खेल भावना पर भी सवाल उठे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने इरादे साफ़ कर दिए थे कि सशस्त्र बलों के बलिदान का सम्मान करना। हालांकि, सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) को लगता है कि रोल मॉडल होने के कारण ये चीजें सही नहीं हैं।
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
रोल मॉडल के रूप में सलमान अली आघा ने बताई अपनी जिम्मेदारी
सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) ने नो-हैंडशेक कंट्रोवर्सी को लेकर चिंता जताई कि इससे गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा,
“मैंने पहले भी कई बार कहा है कि यह सही नहीं है। हम एक देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और मैं पाकिस्तान के लिए खेलता हूं। लोग मुझे रोल मॉडल की तरह देखते हैं और बच्चे इससे क्या सीखेंगे। अगर क्लब गेम में ऐसा होता है तो यह मेरी वजह से होगा, क्योंकि मैं भी इसका हिस्सा हूं। जब आप रोल मॉडल होते हैं तो इस तरह की चीजें करना सही नहीं है।”
एशिया कप 2025 में अपने नो-हैंडशेक वाली नीति को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कायम रखा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इन दोनों टूर्नामेंट में हुए IND vs PAK मैचों में भारत विजयी रहा।
FAQs
भारत ने पाकिस्तान के साथ नो-हैंडशेक का फैसला किस टूर्नामेंट के दौरान लिया था?
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट में शोक, 19 वर्षीय Player का आकस्मिक निधन! दुख में हरमनप्रीत से लेकर स्मृति तक