Posted inक्रिकेट (Cricket)

इमर्जिंग प्लेयर से लेकर MVP तक, Vaibhav Sooryavanshi ने जीते कौन-कौन से अवॉर्ड? जानिए कुल कितनी हुई कमाई

इमर्जिंग प्लेयर से लेकर MVP तक, Vaibhav Sooryavanshi ने जीते कौन-कौन से अवॉर्ड? जानिए कुल कितनी हुई कमाई

Vaibhav Sooryavanshi Award and Prize Money Details: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन समाप्त हो गया। दो महीने से ज्यादा तक चले सीजन के फाइनल में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। घरेलू टीम को हराने में RCB को खास परेशानी नहीं हुई और प्लेऑफ के एक और मुकाबले की तरह खिताबी मैच भी एकतरफा ही साबित हुआ।

फाइनल के बाद, विनिंग टीम और उपविजेता टीम के साथ-साथ कई कैटेगरी में खिलाड़ियों को अवॉर्ड भी दिए गए। हालांकि, सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर थी, जिनकी टीम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 से बाहर हो गई थी लेकिन वह कई अवॉर्ड के दावेदार थे और इसी वजह से अहमदाबाद भी आए थे। बाद में उन्हें निराश नहीं होना पड़ा और कई अवॉर्ड अपने नाम किए, साथ ही लाखों रुपये की प्राइज मनी भी जीती। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को कुल कितने अवॉर्ड मिले और उनसे कितनी कमाई हुई।

IPL 2026 के फाइनल के बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इन अवॉर्ड पर जमाया कब्ज़ा

इमर्जिंग प्लेयर से लेकर MVP तक, Vaibhav Sooryavanshi ने जीते कौन-कौन से अवॉर्ड? जानिए कुल कितनी हुई कमाई

 

पूरे आईपीएल सीजन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी बल्लेबाजी से जमकर धूम मचाई। इसी वजह से कुछ अवॉर्ड के लिए उनकी दावेदारी सीधे तौर पर पक्की नजर आ रही थी। हालांकि, ऑरेंज कैप के लिए उन्हें गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल से चुनौती मिल सकती थी लेकिन जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए, 776 रन के साथ वैभव का ऑरेंज कैप जीतना तय हो गया और अंत में वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम की और 10 लाख रुपये भी प्राप्त किए।

आईपीएल में हर बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया जाता है और इस बार 436.5 के साथ वैभव MVP बने। इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। बाएं हाथ के ओपनर (Vaibhav Sooryavanshi) ने पूरे सीजन निरंतरता के साथ रन बनाए लेकिन इस दौरान स्ट्राइक रेट (237.30) भी बहुत ही शानदार रहा और इसी वजह से सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीता। इसके लिए वैभव को 10 लाख रुपये के साथ-साथ टाटा सिएरा कार भी मिली।

इन तीन अवॉर्ड के अलावा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 के इमर्जिंग प्लेयर भी चुने गए। उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इस अवॉर्ड की प्राइज मनी 10 लाख रुपये रही। वैभव ने पांचवां और आखिरी अवॉर्ड सुपर सिक्सेस ऑफ़ द सीजन के रूप में जीता। उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इसकी इनामी राशि के रूप में भी वैभव को 10 लाख मिले।

वैभव सूर्यवंशी के द्वारा IPL 2026 के फाइनल के बाद जीते गए अवार्ड और उनकी इनामी राशि

ऑरेंज कैप – 10  लाख रुपये

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – 15  लाख रुपये

सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन – 10  लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – 10  लाख रुपये

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन – 10  लाख रुपये

इस तरह वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद कुल 5 अवॉर्ड जीते और उन्होंने 55 लाख रुपये की इनामी राशि भी हासिल की। वहीं, टाटा सिएरा कार भी जीती।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितने अवार्ड जीते और टोटल प्राइज मनी कितनी रही?
5 अवॉर्ड, 55 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad की खुली किस्मत, BCCI ने अचानक बना दिया भारत का वाइस-कैप्टन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!