Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs MI, Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

GT vs MI, Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

GT vs MI: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की अभी तक टक्कर नहीं हुई थी लेकिन अब ये दोनों टीमें आमने-सामने आने को तैयार हैं। इनके बीच 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरह जीटी के कप्तान शुभमन गिल होंगे तो दूसरी तरह एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या रहेंगे।

गुजरात टाइटंस की तुलना में भले ही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक अच्छा न रहा हो लेकिन एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। इस लेख में हम आपको GT vs MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।

GT vs MI मैच प्रीव्यू

GT vs MI, Match Prediction- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार, 20 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अभी तक काफी अलग रहा है। जहां गुजरात की टीम अपने पांच मैचों में से तीन जीतने में सफल रही, वहीं मुंबई की टीम को इतने ही मैचों में चार हार का सामना करना पड़ा है।

अंक तालिका में GT 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि MI सिर्फ 2 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस का प्रयास लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का होगा। वहीं मुंबई इंडियंस हार के सिलसिले को समाप्त करते हुए दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

GT vs MI मैच डिटेल्स 

  • मैच: गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • तारीख: 20 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IPL में GT vs MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 8
  • गुजरात टाइटंस: 5 जीत
  • मुंबई इंडियंस: 3 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

GT vs MI मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में पहली पारी में बल्लेबाजी ज्यादा आसान रही, जिसके कारण टॉस जीतने वाले कप्तानों ने बैटिंग फर्स्ट का चयन किया है। लेकिन शाम का मैच होने के कारण ओस का प्रभाव भी रहता है। इसी वजह से अगर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम बल्ले से अच्छा करती है तो उसके पास मैच जीतने का मौका जरूर रहता है। मौजूदा सीजन में यहां पर दो मैच खेलेंगे हैं। इस दौरान चारों पारियों में कम से कम 180 का स्कोर जरूर बना है।

इस मैदान पर अभी तक IPL के 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 23 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को भी 23 मैचों में जीत मिली है। सबसे बड़ा स्कोर 243/5 और सबसे छोटा स्कोर 89 का है। वेन्यू पर पहली पारी का औसत स्कोर 178 है।

GT vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख़ खान

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट

GT vs MI मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: गुजरात टाइटंस

पावरप्ले का स्कोर: गुजरात टाइटंस (50-60), मुंबई इंडियंस (45-55)

10 ओवर का स्कोर: गुजरात टाइटंस (100-110), मुंबई इंडियंस (110-120)

15 ओवर का स्कोर: गुजरात टाइटंस (135-145), मुंबई इंडियंस (140-150)

20 ओवर का स्कोर: गुजरात टाइटंस (180-190), मुंबई इंडियंस (190-200)

मैच में सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल

मैच में सबसे ज्यादा विकेट: प्रसिद्ध कृष्णा

मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: शुभमन गिल और जोस बटलर (गुजरात टाइटंस), क्विंटन डी कॉक और नमन धीर (मुंबई इंडियंस)

मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)

विजेता: गुजरात टाइटंस

FAQs

GT vs MI मैच कब खेला जाना है?
20 अप्रैल
GT vs MI मैच में किस टीम के जीतने का प्रेडिक्शन है?
गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: Pakistan के स्टार खिलाड़ी ने टी20I से दिए संन्यास के संकेत, बोला ‘मैं पाकिस्तान टीम में जगह डिजर्व नहीं करता…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!