Posted inक्रिकेट (Cricket)

शुभमन गिल ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का स्पेशल 100, GT vs KKR मुकाबले में बने 18 जबरदस्त रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का स्पेशल 100, GT vs KKR मुकाबले में बने 18 जबरदस्त रिकॉर्ड

GT vs KKR IPL 2026 Match Records: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए IPL 2026 के 25वें मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेट से जीत हासिल हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 180 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने अपनी पारी में दो गेंद शेष रहते 181/5 का स्कोर बनाया।

गुजरात टाइटंस ने GT vs KKR मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अच्छा किया। यही वजह रही कि उसे जीत के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों और खिलाड़ियों की तरफ से 18 रिकॉर्ड बने, जिनका जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।

GT vs KKR मैच में बने 18 रिकार्ड्स पर एक नजर

शुभमन गिल ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, वरुण चक्रवर्ती का स्पेशल 100, GT vs KKR मुकाबले में बने 18 जबरदस्त रिकॉर्ड

1. आईपीएल में केकेआर की सबसे लंबी हार का सिलसिला

  • 2009 में 9
  • 2025-26 में 7*
  • 2019 में 6
  • 2022 में 5

2. आईपीएल सीजन के पहले 6 मैचों में कोई जीत नहीं

  • डेक्कन चार्जर्स (2012)
  • दिल्ली डेयरडेविल्स (2013)
  • आरसीबी (2019)
  • एमआई (2022)
  • केकेआर (2026*)

3. आईपीएल में अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी:

4. आईपीएल में केकेआर के लिए सबसे अधिक विकेट:

  • 196 – सुनील नरेन
  • 122 – आंद्रे रसेल
  • 101 – वरुण चक्रवर्ती

5. GT vs KKR मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने IPL में कोलकाता के लिए 100 विकेट का आंकड़ा पूरा किया।

6. आईपीएल में जीटी के लिए पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर:

  • 82/0 बनाम एसआरएच, अहमदाबाद, 2025
  • 78/0 बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023
  • 71/1 बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2026
  • 68/1 बनाम डीसी, दिल्ली, 2026

7. आईपीएल की एक पारी में जीटी विकेटकीपर द्वारा लिए गए सबसे अधिक कैच:

  • 4 – रिद्धिमान साहा बनाम केकेआर, मुंबई (डी वाई पाटिल), 2022
  • 4 – जोस बटलर बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2026
  • 3 – मैथ्यू वेड बनाम डीसी, पुणे, 2022
  • 3 – रिद्धिमान साहा बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2023

8. आईपीएल में कैमरन ग्रीन के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

  • 100* (एमआई) बनाम एसआरएच, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 79 (केकेआर) बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
  • 67 (एमआई) बनाम पीबीकेएस, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 64* (एमआई) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2023

9. आईपीएल में केकेआर के जीटी के खिलाफ सर्वोच्च पारी स्कोर:

  • 207/7, अहमदाबाद, 2023
  • 180, अहमदाबाद, 2026
  • 179/7, कोलकाता, 2023

10. आईपीएल में GT के लिए KKR के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े:

  • 3/29 – कगिसो रबाडा*, अहमदाबाद, 2026
  • 3/33 – मोहम्मद शमी, कोलकाता, 2023
  • 3/37 – राशिद खान, अहमदाबाद, 2023

11. आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी:

  • 19 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 18 – दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, सुनील नरेन*
  • 16 – पीयूष चावला, राशिद खान

12. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांचवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी:

  • 87 – आयुष बदोनी और दीपक हूडा (एलएसजी), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), 2022
  • 74 – डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा (सीएसके), अहमदाबाद, 2025
  • 67* – ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स (डीसी), दिल्ली, 2024
  • 60 – कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय (केकेआर), अहमदाबाद, 2026
  • 59 – शिमरोन हेटमायर और संजू सैमसन (आरआर), अहमदाबाद, 2023

13. आईपीएल 2026 में किसी टीम के लिए सबसे कम ओपनिंग पार्टनरशिप औसत:

  • 24 – केकेआर*
  • 24.8 – सीएसके
  • 28.6 – एलएसजी

14. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच

  • 405 – कीरोन पोलार्ड
  • 332 – डेविड मिलर
  • 316 – क्विंटन डी कॉक
  • 300- जोस बटलर*
  • 275 – डीजे ब्रावो

15. जोस बटलर ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपना 300वां कैच पकड़ा।

16. आईपीएल की एक पारी में पावरप्ले में रबाडा द्वारा 2 या उससे अधिक विकेट लेने का यह केवल चौथा मौका है।

17. 2020 के बाद से आईपीएल की अपनी पिछली 50 पारियों में पहली बार रहाणे शून्य पर आउट हुए।

18. GT vs KKR मुकाबला अजिंक्य रहाणे के करियर का 300वां मैच रहा।

FAQs

शुभमन गिल ने GT vs KKR मैच के दौरान अहमदाबाद के मैदान पर कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर
GT vs KKR मैच में वरुण चक्रवर्ती ने किस चीज का शतक पूरा किया?
IPL में केकेआर के लिए 100 विकेट

यह भी पढ़ें: GT vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता को हराकर गुजरात की टॉप 4 में एंट्री, SRH और DC को लगा झटका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!