GT vs MI IPL 2026 30th Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन लगातार चार मैच हारकर आ रही मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से हराया, साथ ही 12 साल में पहली बार अहमदाबाद में जीत का स्वाद भी चखा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 199/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ढेर हो गई।
रबाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट लेकर GT vs MI मैच में मुंबई का हाल किया खराब

टॉस हारने के बाद, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पारी के दूसरे ही ओवर में 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अपना डेब्यू आईपीएल मैच खेल रहे दानिश मालेवर सिर्फ 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। इसके बड़ा, रबाडा ने अपना दूसरा शिकार क्विंटन डी कॉक को बनाया, जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था लेकिन GT vs MI मुकाबले में 11 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने।
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने एक चौका और एक छक्का लगाकर काउंटर अटैक का प्रयास किया लेकिन फिर रबाडा ने एक जबरदस्त गेंद से उनके स्टंप बिखेर दिए और सूर्या को 10 गेंदों में 15 के निजी स्कोर पर पवेलियन जाना पड़ा। इस तरह मुंबई इंडियंस ने पहले छह ओवर में 46/3 का स्कोर बनाया।
नमन धीर के साथ पारी संभालने के बाद, तिलक ने 45 गेंदों में ठोका तूफानी शतक
GT vs MI मैच में शुरुआती छह ओवर में तीन विकेट गंवाने के कारण मुंबई इंडियंस पर दबाव नजर आ रहा था। यहां से नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने 52 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया। लेकिन फिर धीर 45 रन बनाकर 13वें ओवर में 96 के स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद, तिलक वर्मा का अलग ही अवतार देखने को मिला। GT vs MI मुकाबले में अपनी पारी की पहली 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाने वाले तिलक ने अगली 23 गेंदों पर 356.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 82 रन जड़े और 45 गेंदों में शतक पूरा करते हुए नाबाद 101 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है।
हार्दिक पांड्या की धीमी पारी पड़ी भारी, GT vs MI मैच में 200 के स्कोर से मुंबई चूकी
जहां तिलक वर्मा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या तेजी से खेलने में नाकाम रहे और उन्होंने इस पार्टनरशिप में सिर्फ 15 रनों का योगदान दिया और 16 गेंदें खेली। यही बड़ा कारण रहा कि GT vs MI मैच में मुंबई की टीम 200 का आंकड़ा नहीं हासिल कर पाई। गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट लिए।
GT vs MI मैच में रन चेज के दौरान पावरप्ले में गुजरात ने खोए अपने तीनों अहम बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए GT vs MI मुकाबले में गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाकर विकेट न ले पाने का सूखा समाप्त किया। इसके बाद, अगले ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कमाल दिखाया और जोस बटलर (5) का बड़ा विकेट निकाला।
गुजरात की टीम को पांचवें ओवर में तीसरी और सबसे बड़ा झटका अश्वनी कुमार ने दिया, जिन्होंने कप्तान शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल कोई कमाल नहीं कर पाए और 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह तीनों अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवाने से GT vs MI मैच में गुजरात टाइटंस की पकड़ ढीली हो गई और उसने पावरप्ले का अंत 45/3 के स्कोर के साथ किया।
गुजरात का मिडिल ऑर्डर भी हुआ फ्लॉप, मुंबई को मिली GT vs MI मैच में आसान जीत
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के आउट होने के कारण मध्यक्रम भी दबाव में आ गया और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाया। वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों में 26 और शाहरुख़ खान ने 13 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया। लगातार गिरते विकेटों के कारण गुजरात की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 16वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अश्वनी कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
FAQs
GT vs MI मैच में मुंबई इंडियंस को कितने रनों से जीत मिली?
इम्पैक्ट प्लेयर अश्वनी कुमार ने कितने विकेट झटके?
यह भी पढ़ें: दाढ़ी की वजह से शुभमन गिल के हार्दिक पांड्या ने लिए मजे, जबरदस्त रिएक्शन से किया हैरान; देखें वायरल वीडियो