Posted inIndian Premier League (IPL)

MI Playing XI: शार्दुल-दीपक चाहर बाहर, तो इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू! गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI फाइनल

MI Playing XI: Shardul and Deepak Chahar Ruled Out—Two Players Set to Make Their Debut! Mumbai Indians' Playing XI Against Gujarat Finalized.

MI Playing XI: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 5 मैचों के बाद सिर्फ एक में जीत दर्ज कर सकी है और यह टीम इस समय अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है। लगातार मैचों में मिल रही हार के चलते यह टीम काफी ज्यादा परेशानी में नजर आ रही है।

हालांकि अब यह टीम अपने अगले मैचों में एक बहुत बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। जानकारी के अनुसार गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहे मैच में इस टीम की प्लेइंग 11 में दो डेब्युटेंट एंट्री मार सकते हैं।

गुजरात टाइटंस के साथ मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस

This MI vs GT match will be played at Gujarat's home ground, the Narendra Modi Cricket Stadium in Ahmedabad.
This MI vs GT match will be played at Gujarat’s home ground, the Narendra Modi Cricket Stadium in Ahmedabad.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 30 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला खेलते नजर आएगी। MI और GT का यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा और इस दौरान मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में दो डेब्युटेंट नजर आ सकते हैं।

इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का चांस

शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से जो दो खिलाड़ी डेब्यू करते दिखाई दे सकते हैं वो मोहम्मद इजहार और रघु शर्मा हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स को 11 में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को बाहर बिठाकर खिलाया जा सकता है। अब देखना होगा कि ये किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे।

ये खिलाड़ी भी आ सकते हैं नजर

हार्दिक पांड्या अपनी एक्स टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में वो अपनी प्लेइंग इलेवन में रघु शर्मा और मोहम्मद इज़हार के अलावा क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत और जसप्रीत बुमराह को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर अल्लाह ग़ज़नफ़र या ट्रेंट बोल्ट में से किसी एक का चयन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का पहले स्थान पर जलवा बरकरार, लखनऊ को बड़ी हार से हुआ तगड़ा नुकसान

GT मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद इज़हार और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह ग़ज़नफ़र या ट्रेंट बोल्ट।

MI vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में आज तक दोनों टीमों के बीच आठ बार मुकाबले हुए हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने पांच जबकि मुंबई से तीन बार बाजी मारी है। 2025 में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए थे और तीन में से दो में GT और एक में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

FAQs

GT vs MI मैच कब होगा?
19 अप्रैल, 7:30 बजे
GT vs MI मैच कहां होगा?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने RCB को पछाड़ा, मार्करम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, PBKS vs LSG मैच में बने 21 Records

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!