Hardik Pandya drops big hint about joining CSK: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कहानी लीग स्टेज में ही समाप्त हो गई। इस सीजन पांच बार की चैंपियन टीम एक-एक जीत के लिए तरसती नजर आई और जैसे-तैसे अपने 14 लीग मैचों में से 4 में जीत का स्वाद चखा। निराशाजनक अभियान के बाद, मुंबई इंडियंस के खेमे में अलग ही खलबली मची है, क्योंकि इस बीच ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या टीम का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं, उनके चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करने की संभावना जताई जा रही है।
अभी तक ये रिपोर्ट्स सिर्फ सोशल मीडिया के आधार पर ही चल रही थीं लेकिन अब खुद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक बड़ा हिंट दे दिया है, जिसे फैंस स्टार ऑलराउंडर के अगले सीजन के लिए CSK को ज्वाइन करने से जोड़ रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड भी कहा जा सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता मानी जाती है।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इंस्टाग्राम स्टोरी ने CSK ज्वाइन करने की खबरों को दी हवा

दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2026 में लीग स्टेज समाप्त होते ही एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसके कारण मुंबई इंडियंस से उनके संभावित प्रस्थान को लेकर जारी अफवाहों को हवा दी है। तस्वीर में कई चीजें नजर आ रही हैं लेकिन हार्दिक के मोबाइल स्क्रीन पर “07:07” लिखा है, जिसने प्रशंसकों और विश्लेषकों के बीच तुरंत अटकलें पैदा कर दीं। कई लोगों ने इन अंकों को एमएस धोनी के प्रसिद्ध जर्सी नंबर की ओर इशारा माना और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके संभावित ट्रेड की ओर संकेत किया।
Hardik’s instagram story for Dhoni 07:07..Hardik pandya gave the biggest hint of his trade to CSK pic.twitter.com/8qL4CinuP3
— `seema (@SeemaDhoni) May 25, 2026
हालांकि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने यह स्टोरी डायरेक्ट नहीं पोस्ट की, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने पोस्ट की थी, जिसे हार्दिक ने रीशेयर किया है। लेकिन इससे उनके CSK में ट्रेड होने की खबरों ने तेजी पकड़ ली है। अब देखना होगा कि आगे चलकर इस घटनाक्रम में क्या हलचल होती है।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के आने से CSK की बढ़ सकती है ताकत, निभा सकते हैं धोनी की भूमिका
मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी 2024 के सीजन से हुई थी। उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया, लेकिन नतीजे अच्छे नहीं रहे। वहीं, उनके आने से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया, जिसके कारण फैंस का समर्थन भी हार्दिक के साथ नहीं रहा। व्यक्तिगत रूप से हार्दिक भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं, कुछ मैचों के दौरान टीम के मालिक आकाश अंबानी को भी नाराज देखा गया।
इन्हीं सब के कारण हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस से विदाई तय लग रही लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड की खबरों को बल मिला है। हार्दिक जैसे फिनिशर और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी की चेन्नई की टीम को तलाश है, क्योंकि एमएस धोनी का खेलना तय नहीं है। वहीं, शिवम दुबे पेस ऑलराउंडर के रूप में फिट नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से हार्दिक का आगमन CSK को फायदा पहुंचा सकता है।
FAQs
हार्दिक पांड्या पिछले कितने IPL सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ हैं?
यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम हुए फाइनल! दोनों बेहद चौंकाने वाले नाम