India Tour of Ireland: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है। यह सिलसिला 6 जून को खत्म होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद, दोनों के बीच 14 से 20 जून तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद, जून के अंत में भारत ( India) को आयरलैंड का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद, भारत को 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारत (India) की दूसरे दर्जे की टीम का चयन किया जा सकता है, जिसके कारण कप्तानी और उपकप्तानी में भी बदलाव की संभावना है।
श्रेयस अय्यर को आयरलैंड सीरीज के लिए बनाया जा सकता है भारत (India) का कप्तान

मौजूदा समय में भारत (India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। अगर उनकी कप्तानी बरकार रहती है तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 में भी टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। इसी वजह से आयरलैंड दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को मिल सकती है, जिन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया है और बल्लेबाजी में नंबर 4 पर लगातार रन बनाए हैं।
इस सीजन भले ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई हो लेकिन पिछले सीजन फाइनल खेला था। वहीं, 2024 के सीजन में अय्यर की ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की थी। इसी वजह से श्रेयस को कई दिग्गज भारत (India) की टी20 टीम का फ्यूचर कप्तान भी मानते हैं। ऐसे में उन्हें आयरलैंड सीरीज में आजमाने का अच्छा मौका रहेगा।
जितेश शर्मा को मिल सकती है उपकप्तानी
संजू सैमसन और ईशान किशन के भारत (India) की टी20 टीम में दबदबे के कारण जितेश शर्मा को बिना गलती के ही अपनी जगह गंवानी पड़ी थी लेकिन उनकी आयरलैंड दौरे के लिए वापसी हो सकती है। जितेश का आईपीएल 2026 में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें स्क्वाड में चुने जाने के साथ ही उपकप्तानी भी सौंपी जा सकती है।
जितेश ने IPL में भी कप्तानी की है। वहीं, पिछले साल एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की कप्तानी भी की थी। ऐसे में जितेश को आयरलैंड में होने वाले टी20 मैचों के लिए श्रेयस अय्यर का डिप्टी नियुक्त किया जा सकता है।
FAQs
भारत को आयरलैंड दौरे पर कितने टी20 मैच खेलने हैं?
यह भी पढ़ें: कभी IPL हिस्ट्री का था सबसे खौफनाक बॉलर, अब संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प, अब इसमें कोई नहीं लगाएगा बोली