Rohit Sharma, MI: आईपीएल की सबसे दमदार टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान पद से तो हटा ही दिया है और अब उन्हें मैदान पर टिकने भी नहीं दे रहे। MI के कप्तान रोहित शर्मा को अधिकतर मैचों में बतौर इंपैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा रहा है और गेंदबाजी के समय मैदान से बाहर भेज दिया जा रहा है।
रोहित को कप्तानी का काफी अच्छा अनुभव है वो पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने के अलावा भारत को दो आईसीसी टूर्नामेंट, दो एशिया कप और भी न जाने कई ऐतिहासिक मुकाबले जीता चुके हैं, जिस वजह से उन्हें डगआउट में बिठाना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। इसी बात पर एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भड़क गए और उन्होंने हार्दिक पांड्या की क्लास लगा दी।
हार्दिक पांड्या पर भड़का ये दिग्गज
हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी, कप्तानी और गेंदबाजी देख हर कोई इस समय उनपर भड़का पड़ा है। लेकिन सबसे ज्यादा जो इस समय चर्चा में हैं वो है मनोज तिवारी। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हाल ही में Cricbuzz पर कहा, “MI फील्डिंग के लिए गलत खिलाड़ियों को मैदान पर गलत जगह पर खड़ा कर रही है। आज हमने देखा कि स्लिप में खड़े कॉर्बिन बॉश ने एक कैच छोड़ दिया, और उससे पहले PBKS के खिलाफ नमन धीर ने भी एक कैच टपका दिया था। मैं बार-बार उसी बात पर आता हूँ। जब आपकी टीम में रोहित शर्मा जैसा अनुभवी खिलाड़ी हो, जो कप्तान भी रह चुका हो, तो आपको स्लिप एरिया की चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं है। रोहित वहाँ कैच पकड़ सकते हैं, है ना? अगर हार्दिक को कप्तानी में मदद चाहिए, तो रोहित वह भी कर सकते हैं। तो फिर, उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है? आप रोहित शर्मा को डगआउट में क्यों बिठाकर रखते हैं? यह बात मेरी समझ से बाहर है।”
यह भी पढ़ें: 23 तारीख से शुरू हो रहा क्रिकेट का कुंभ, खेले जाएंगे 100-200 नहीं बल्कि 1788 मैच
Rohit Sharma को कप्तान पद से हटाना गलत फैसला

मनोज तिवारी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाया जाना सबसे गलत फैसला था और टीम अभी भी उसका खामियाजा भुगत रही है।
उन्होंने कहा, “पिछले तीन सालों में रोहित शर्मा अपनी विरासत को अपनी आँखों के सामने बिखरते हुए देख रहे हैं, और डगआउट से उनके हाव-भाव में भी यह बात साफ़ झलकती है। उन्हें पता है कि अगर मैं वहाँ होता, तो मैं वह फ़ैसला नहीं लेता। उस समय भी मैंने कहा था कि उन्हें हटाना एक ग़लत फ़ैसला था, और अब आप उसके नतीजे देख सकते हैं। पिछले 3 सालों में वे सिर्फ़ एक बार ही क्वालिफ़ाई कर पाए हैं। इसलिए, मुझे 200 प्रतिशत यक़ीन है कि अगले सीज़न में हमें एक नया कप्तान देखने को मिलेगा, चाहे वह सूर्या हों या बुमराह।”ज्ञात हो कि MI ने इस सीजन 13 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 9 में उसे हार मिली है।
FAQs
हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: राजस्थान, पंजाब, केकेआर या सीएसके? कौन मारेगा बाजी, जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण