Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्या MS Dhoni ने ले लिया IPL से रिटायरमेंट? CSK कोच ने बताया सबकुछ सच

क्या MS Dhoni ने ले लिया IPL से रिटायरमेंट? CSK कोच ने बताया सबकुछ सच

MS Dhoni retirement: आईपीएल 2026 का समापन होने में ज्यादा मुकाबले शेष नहीं रह गए हैं और लीग स्टेज का अंतिम चरण चल रहा है। इन मुकाबलों के बीच दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की खूब चर्चा हो रही है। सीजन से पहले और बीच में धोनी के खेलने को लेकर काफी सुर्खियां बनीं, वहीं अब उनके संन्यास को लेकर लगातार भविष्यवाणियों का दौर चल रहा है।

शुरुआत में एमएस धोनी (MS Dhoni) पिंडली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद, जब उनकी चोट ठीक हुई तो खबर आई कि टीम कॉम्बिनेशन को बरकरार रखने के लिहाज से धोनी ने खुद ही नहीं खेलने का फैसला किया है। वहीं, अब जब चेन्नई की टीम अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना करने को तैयार थी, तभी उनके अंगूठे की चोट का खुलासा हुआ और बताया गया कि इसी वजह से थाला आखिरी मैच के लिए अहमदाबाद आने के बजाय रांची चले गए हैं, जहां उनका घर है।

GT के खिलाफ धोनी के उपलब्ध न होने की पुष्टि प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने की थी। हालांकि, जब मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई तो उसमें CSK के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस से एमएस धोनी (MS Dhoni) के अगले सीजन में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए मजेदार रिएक्शन दिया और यह भी बताया कि धोनी नेट्स में अच्छा कर रहे हैं।

एमएस धोनी (MS Dhoni) के अगले सीजन खेलने की संभावना पर एरिक सिमंस का बयान

क्या MS Dhoni ने ले लिया IPL से रिटायरमेंट? CSK कोच ने बताया सबकुछ सच

एरिक सिमंस ने जब एमएस धोनी (MS Dhoni) के अगले सीजन खेलने को लेकर सवाल सुना तो हंसने लगे और यह भी कहा कि क्या आप गंभीर रूप से मुझसे वह सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा,

“हम हमेशा ऐसा ही सोचते हैं। सच कहूं तो, उन्होंने गेंद को बहुत अच्छे से मारा है। जाहिर है, उनके पैर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उसे दौड़ने में बहुत दिक्कत हो रही थी, इसलिए वह खेल नहीं पाए। लेकिन नेट में गेंद मारने की बात करें तो, वह उतना ही अच्छा हिट कर रहे हैं, जितना मैंने उन्हें पहले कभी मारते देखा है। लेकिन मैं यही कहता रहता हूं, सिर्फ एमएस ही बता पाएंगे कि वह कब तैयार हैं और उनके खेलने का सही समय क्या है। और अगर उन्हें लगता है कि वह फिट नहीं हैं तो नहीं खेलेंगे। लेकिन अगर वह फिट है, तो खेलेंगे। वह टीम के हित में फैसला करेंगे, न कि अपने लिए। लेकिन उनका खेलना बहुत अच्छा होगा। टीम में उनका होना और उनसे ज्ञान और शांति प्राप्त करना हमेशा से ही बहुत अच्छा रहा है।”

इस बार आईपीएल में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक भी मैच नहीं खेला। धोनी को खेलते देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे, लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। धोनी ने ज्यादातर मैचों में स्टेडियम से भी खुद को दूर रखा। इस दिग्गज ने सिर्फ चेपॉक में खेले गए आखिरी घरेलू मैच के दौरान स्टेडियम आने का फैसला किया था, बाकी मैचों में टीम होटल में ही रहे। ऐसे में इस सीजन तो उनका जलवा नहीं देखने को मिला लेकिन उनके चाहने वालों को उम्मीद होगी कि वह अगले सीजन वापस आएं।

CSK के अभियान को बताया सकारात्मक

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो चुका है। CSK को अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि, एरिक सिमंस का मानना है कि इस बार कई सकारात्मक चीजें रहीं। सिमंस ने कहा,

“मुझे लगता है कि कई सकारात्मक बातें इस तथ्य से जुड़ी हैं कि हमने एक इकाई के रूप में खुद को समझना शुरू कर दिया है। मेरा मानना ​​है कि आईपीएल जीतने का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, कि आप सही संतुलन बनाए रखें, आपके पास एक ऐसी टीम हो जो खुद को संभाल सके, और मैच से काफी पहले ही बदलाव कर लिए जाएं। किसी खिलाड़ी के फॉर्म में न होने के कारण नहीं, बल्कि इसलिए कि आप एक विशेष परिस्थिति में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए हम एक यूनिट के रूप में खुद को बेहतर तरीके से जानते हैं, और हम कई खिलाड़ियों को भी बेहतर तरीके से जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते।”

FAQs

किस इंजरी के कारण एमएस धोनी CSK के अंतिम लीग मैचों में नजर नहीं आएं?
अंगूठे की चोट

यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL 2027 खेलेंगे या नहीं? Ruturaj Gaikwad ने दिया बड़ा अपडेट! बताया क्या है माही का प्लान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!