MS Dhoni: आईपीएल 2026 व्यूअरशिप के मामले में काफी पिछड़ता दिखाई दे रहा है और इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी का इंजरी के कारण लगातार मुकाबला मिस करना है। हालांकि अब उनकी फिटनेस पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। तो आइए जान लेते हैं कि वह कब वापसी करेंगे और कब फैंस का उन्हें फिर से देखने का सपना पूरा होगा।
एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं MS Dhoni

आईपीएल 2026 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी अब तक कुल 14 मैच खेल चुकी है, जिसमें से पांच में उसे जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में अभी बॉटम 5 में है। हालांकि अभी भी इसके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान किसी भी मैच में हमें एमएस धोनी खेलते दिखाई नहीं दिए हैं।
कॉल्फ इंजरी के चलते उन्हें लगातार मुकाबले मिस करने पड़ रहे हैं और उनके न खेलने की वजह से व्यूअरशिप पर भी काफी असर देखने मिल रहा है। धोनी भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका न खेलने फैंस को काफी दुखी कर रहा है, जिस वजह से फैंस मैच भी नहीं देख रहे। हालांकि अब खबर आई है कि धोनी खेलते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: DC के खिलाफ ऐसी है KKR की प्लेइंग XI, रहाणे (कप्तान), रचिन, अंगकृष, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, नरेन…..
वापसी कर सकते हैं एमएस धोनी
रेव्जस्पोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार एमएस धोनी अपने फुल फिटनेस के काफी करीब पहुंच चुके हैं और वह बहुत जल्द हमें आने वाले मैचों में खेलते दिखाई दे सकते हैं। उनके कम बैक का फिक्स ऐलान तो नहीं किया गया। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप स्टेज में अभी आगे चार मैच खेलने हैं। इस टीम को LSG के साथ 10 और 15 मई को और फिर SRH और GT के साथ 18 और 21 में को मैच खेलना है। ऐसे में अगर धोनी वापसी करेंगे तो इन्हीं मैच में कर सकते हैं।
क्या अब IPL से दर्शकों का मोहभंग होने लगा है?
हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि
IPL की TV Rating में 18.8% की गिरावट आई है। IPL की Average TV Viewership में भी 26% की कमी आई है।
सबसे चिंता की बात तो यह है कि
कमी सिर्फ़ व्यूअरशिप में ही नहीं आ रही है बल्कि कमी… pic.twitter.com/72G1ldLq1r
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) May 7, 2026
कुछ ऐसा है धोनी का रिकॉर्ड
ओवरऑल एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके नाम 278 मैचों की 242 पारियों में कुल 5439 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 84* के बेस्ट स्कोर के साथ 24 अर्धशतक जड़ कर बनाया है। उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 का रहा है।
FAQs
एमएस धोनी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team का हुआ ऐलान, CSK से खेले 5 खिलाड़ियों को मिला मौका