Posted inIndian Premier League (IPL)

MS Dhoni IPL 2027 खेलेंगे या नहीं? Ruturaj Gaikwad ने दिया बड़ा अपडेट! बताया क्या है माही का प्लान

Will MS Dhoni Play in IPL 2027? Ruturaj Gaikwad Provides a Major Update! Reveals What Mahi's Plan Is.

MS Dhoni, IPL 2027: आईपीएल इतिहास के सबसे महान कप्तानों में शीर्ष पर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहली बार आईपीएल में एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए। 44 साल के एमएस धोनी इंजरी के कारण 2026 आईपीएल सीजन के किसी भी मैच में नजर नहीं आए और उन्हें खेलते न देख पाने का फैंस को काफी ज्यादा दुख है और इस समय सबसे बड़ी चर्चा का विषय यही है कि क्या धोनी अगले आईपीएल सीजन खेलेंगे या नहीं।

कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी अगले सीजन भी खेल सकते हैं, जबकि कइयों को लगता है कि उनका आईपीएल से संन्यास हो गया है और इसी सब पर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी काफी बड़ी उपडेट दी।

पहली बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखे MS Dhoni

MS Dhoni was not seen playing in the IPL for the first time.
MS Dhoni was not seen playing in the IPL for the first time.

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अब तक इसके कुल 18 सीजन हो चुके हैं। आईपीएल 2026 इसका 19वां सीजन है और यह पहली बार है जब एमएस धोनी किसी भी सीजन में एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए।

आईपीएल की शुरुआत से लेकर आज तक केवल चार ही खिलाड़ी हर आईपीएल सीजन में खेलते नजर आए हैं और उसमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और मनीष पांडे का नाम था। हालांकि अब यह एक नाम घटकर सिर्फ तीन खिलाड़ियों का बच गया है। यानी की तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर आईपीएल सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेलते दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: गुजरात ने चेन्नई को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर, टॉप-2 में जगह लगभग पक्की; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया धोनी पर उपडेट

हाल ही में जब ऋतुराज गायकवाड़ से धोनी के बारे में पूछा गया कि क्या हम उन्हें अगले आईपीएल सीजन देखेंगे। तो इस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने जवाब देते हुए कहा कि इसके बारे में अगले साल ही पता चल सकेगा।

CSK के मौजूदा कप्तान ने कहा, “आपको और मुझे यह अगले साल पता चलेगा। हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान है। वह आखिरी ओवरों में आकर, सिर्फ़ क्रीज़ पर टिककर ही मैच का रुख बदल सकते हैं। अगले सीज़न के बारे में तो कुछ कह नहीं सकते, लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, उनसे हम सचमुच बहुत खुश हैं।”

धोनी ने कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने में एक अहम रोल अदा करने वाले सुरेश रैना ने हाल ही में एमएस धोनी संग बातचीत के बारे में खुलासा किया। सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से कहा की आईपीएल 2026 सिर्फ एक मिस कॉल था। इसे नहीं गिना जाएगा आपको अगले साल वापस आना होगा। तब इस पर धोनी ने जवाब दिया, “नहीं अब बॉडी थोड़ी कमजोर हो रही है।”

FAQs

एमएस धोनी की उम्र क्या है?
44 साल

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK ने कर दी बड़ी गलती, BCCI ने तुरंत दी सजा, सभी खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!