IND vs AFG Test: भारत की मेंस क्रिकेट टीम फिर से एक्शन में नजर आने वाली है और उसे 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लनपुर में टेस्ट मुकाबला खेलना है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका खास वीडियो BCCI द्वारा सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया। भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक सिर्फ एक ही रेड बॉल गेम हुआ है, जो आठ साल पहले खेला गया था। ऐसे में लंबे समय बाद ये टेस्ट फॉर्मेट में एक-दूसरे से टक्कर लेती नजर आएंगी।
अफगानिस्तान टेस्ट (Test) के लिए भारत का स्क्वाड घोषित हो चुका है और 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। वैसे तो ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ी सिलेक्ट हुए हैं, लेकिन कुछ युवाओं को भी मौका मिला है। यह मुकाबला WTC का हिस्सा नहीं है, फिर भी कुछ खिलाड़ियों के लिए अपनी जगह बचाने या फिर हेड कोच गौतम गंभीर को प्रभावित करने का सुनहरा मौका है। अगर इसमें असफल रहे तो फिर आगे मुश्किल ही होगा। ऐसे में इस लेख में हम उन 4 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके लिए अफगानिस्तान टेस्ट मौका आखिरी मौका माना जा सकता है।
इन 4 खिलाड़ियों के लिए अफगानिस्तान टेस्ट (Test) है आखिरी मौका
1. साई सुदर्शन

इस लिस्ट में पहला नाम आईपीएल में शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन का है। वैसे तो सुदर्शन के अफगानिस्तान टेस्ट के लिए चुने जाने की उम्मीद कम ही थी लेकिन उन्हें चयनकर्ताओं ने फिर से मौका दिया है। सुदर्शन ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट (Test) डेब्यू किया था लेकिन अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 27.45 की औसत से 302 रन ही बनाए हैं। इसी वजह से उनके लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लनपुर में होने वाला मैच आखिरी मौका माना जा रहा है।
2. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पर हेड कोच गौतम गंभीर को काफी ज्यादा भरोसा है। इसी वजह से उन्हें औसत प्रदर्शन के बावजूद टेस्ट (Test) में लगातार मौके मिल रहे हैं। हालांकि, सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद से कुछ खास उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से ही उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। इसी वजह से तमिलनाडु के इस खिलाड़ी के लिए अफगानिस्तान टेस्ट निश्चित रूप से करो या मरो वाला मैच कहा जा सकता है।
3. प्रसिद्ध कृष्णा
कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग का फ्यूचर स्टार माना जाता है लेकिन अभी तक वो किसी भी फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए हैं। प्रसिद्ध के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं 34.36 की औसत से 22 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.72 का है, जो लगभग वनडे क्रिकेट जैसा है। आंकड़ों से पता चलता है कि दाएं हाथ के पेसर ने विकेट कम लिए हैं और रन काफी ज्यादा लुटाए हैं। ऐसे में प्रसिद्ध के लिए भी अफगानिस्तान टेस्ट (Test) खुद को साबित करने का आखिरी मौका माना जा सकता है।
4. गुरनूर बरार
इस लिस्ट में चौथा और अंतिम नाम तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का है। काफी लोगों को गुरनूर को इस सूची में देखकर हैरानी हो सकती है, क्योंकि उनका तो अभी तक टेस्ट (Test) डेब्यू भी नहीं हुआ है लेकिन हम आपको बताते हैं उन्हें क्यों शामिल किया है। दरअसल, गुरनूर का घरेलू क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं है और आईपीएल में भी एक ही मैच खेला है। इसके बावजूद उनका चयन आकिब नबी जैसे होनहार गेंदबाज को नजरअंदाज कर किया गया। दावा किया जा रहा है कि गुरनूर को कप्तान शुभमन गिल का करीबी होने का फायदा मिला है। ऐसे में अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है और वो अच्छा नहीं कर पाते हैं तो फिर उनके लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो सकती है।