Posted inक्रिकेट (Cricket)

IND vs AFG Live Streaming: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच

IND vs AFG Live Streaming: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच

IND vs AFG Test Live Telecast: आईपीएल 2026 का समापन हो चुका है और अब भारतीय फैंस को टीम इंडिया का जलवा देखने को मिलेगा, क्योंकि घरेलू सीजन की शुरुआत होने जा रही है। भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है और दोनों के बीच 6 जून से टेस्ट मैच खेला जाना है। इनके बीच 2018 में आखिरी बार टेस्ट फॉर्मेट में टक्कर हुई थी, तब बेंगलुरु में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तब से लेकर अब तक में काफी बदलाव आ गया है।

भारत के कई दिग्गज सितारे संन्यास ले चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहले से मजबूत हो गई है। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट में धमाकेदार टक्कर की उम्मीद की जा रही है। इस लेख में हम आपको आगामी टेस्ट मुकाबले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिसमें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स भी शामिल हैं।

IND vs AFG टेस्ट मैच की टाइमिंग और वेन्यू

IND vs AFG Live Streaming: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ही टेस्ट होना है और इसकी शुरुआत शनिवार, 6 जून से होगी। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा, जबकि एक्शन की शुरुआत 9:30 बजे से होगी। IND vs AFG टेस्ट का वेन्यू मुल्लनपुर का महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जहां अभी तक एक भी रेड बॉल मैच भारत या फिर किसी अन्य टीम ने नहीं खेला है। ऐसे में इस वेन्यू का टेस्ट डेब्यू होगा। व्हाइट बल्ले में यहां बल्लेबाजों की मौज देखने को मिली है लेकिन रेड बॉल मैच के लिए पिच के मिजाज से दोनों ही टीमें अनजान होंगी।

IND vs AFG टेस्ट को टीवी पर कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच का मजा ज्यादातर मात्रा में लोग घर से या फिर अपने काम निपटाते हुए लेंगे। ऐसे में जो लोग परिवार के साथ टीवी पर एक्शन का मजा लेना चाहते हैं, वे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

IND vs AFG टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा कैसे लें?

भारत और अगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

IND vs AFG टेस्ट के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत कब से होनी है?
6 जून

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Rohit-Hardik होंगे बाहर! वजह चौंकाने वाली

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!