India vs Afghanistan ODI Series: भारत अपने घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी करने को तैयार है। घरेलू सरजमीं पर तीन साल बाद अफगान टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया नजर आने वाली है। इनके बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन होना है। टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 6 जून से मुल्लनपुर में होनी है, जबकि वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच के साथ होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई द्वारा पिछले महीने ही टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया था। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को भी चुना गया था लेकिन अब इन दोनों पर सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) से रोहित-हार्दिक होंगे बाहर?

दरअसल, 19 मई को जब अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया था, तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का शर्त के साथ शामिल किया गया था। दोनों को वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले खुद की फिटनेस साबित करनी होगी, क्योंकि आईपीएल 2026 के दौरान रोहित और हार्दिक फिटनेस के कारण कई मुकाबलों से बाहर रहे।
रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसी वजह से उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 9 मुकाबले ही खेले। वहीं, हार्दिक पांड्या को पीठ में समस्या के कारण चार मैचों से चूकना पड़ा और उन्होंने सीजन में 10 ही मुकाबले खेले। इसी वजह से इन दोनों को ही वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करने को बोला गया। अगर ये पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो फिर टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
अफगानिस्तान ODI सीरीज से पहले हार्दिक पहुंचे CoE, रोहित पर अपडेट नहीं
मुंबई इंडियंस लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसी वजह से हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा 24 मई के बाद से ही फ्री हैं। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में लंबे समय बाद वापसी करने वाले हार्दिक ने अपनी फिटनेस साबित करने की तैयारी शुरू कर दी है। टाइम ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि स्टार ऑलराउंडर 2 जून को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेगा और यहां करीब एक सप्ताह समय गुजरेगा। इसके बाद, हार्दिक 11 जून को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के साथ जुड़ जाएंगे।
हालांकि, रोहित शर्मा के CoE आने को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। रिपोर्ट में हार्दिक के साथ रोहित को भी मेडिकल टीम द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने का आदेश मिला था लेकिन हिटमैन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में देखना होगा कि रोहित अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट देते हैं या फिर उन्हें बाहर किया जाएगा।
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारत (Team India) का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे – 13 जून, धर्मशाला
- दूसरा वनडे – 17 जून, लखनऊ
- तीसरा वनडे – 20 जून, चेन्नई
नोट: सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।