Posted inक्रिकेट (Cricket)

Asian Games के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, वहां सूर्या-अक्षर नहीं ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

Asian Games के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, वहां सूर्या-अक्षर नहीं ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

India’s captain and vice-captain for Asian Games 2026: इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान के ऐची-नागोया में होना है। इस मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में क्रिकेट को एक बार फिर से जगह मिली है। इस वजह से भारतीय फैंस का उत्साह भी चरम पर है, क्योंकि पिछली बार भारत की पुरुष और महिला दोनों टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और दुनिया को बताया था कि भारतीय क्रिकेट कितना प्रतिभाशाली है।

ऐसे में इस बार भी Asian Games में भारतीय टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाई जा रही है। जहां महिला टीम में मुख्य खिलाड़ियों के नजर आने की उम्मीद है, वहीं पुरुष टीम ने ऐसे खिलाड़ियों को चुना जा सकता है, जो मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं या फिर जो IPL 2026 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे।

Asian Games और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में टकराव, दो टीमों के उतारे जाने की उम्मीद

Asian Games के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, वहां सूर्या-अक्षर नहीं ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

दरअसल, जिस समय एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले आयोजित होने हैं, उसी दौरान भारत को अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 6 से 17 अक्टूबर के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन भी होना है। वैसे तो एशियन गेम्स में पुरुष टीम के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाने हैं। इसके बाद ही वेस्टइंडीज टी20 सीरीज शुरू होगी लेकिन बीसीसीआई चाहता है कि भारत के पास 30-35 खिलाड़ियों का पूल हो ताकि, जरूरत पड़ने पर दो टी20 टीम एक साथ उतारी जा सकें।

इसी वजह से आयरलैंड और अन्य छोटी सीरीज में कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ये पुराने खिलाड़ी वो हो सकते हैं, जिन्हें हाल-फिलहाल अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। बोर्ड की तरफ से यह भी संकेत मिले हैं कि Asian Games के लिए अलग टीम चुनी जाएगी और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए अलग। इसी वजह से माना जा सकता है कि कप्तानी और उपकप्तानी में भी बदलाव होगा।

Asian Games में सूर्या-अक्षर नहीं होंगे भारत के कप्तान और उपकप्तान

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई है, अगर उसके हिसाब से चीजें हुईं तो फिर Asian Games में भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल नहीं नजर आएंगे। ये दोनों हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।

सूर्या को रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास के बाद, सबसे छोटे फॉर्मेट में पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था और उनकी कप्तानी में ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस दौरान अक्षर उपकप्तानी के रोल में नजर आए। हालांकि, अक्षर के हाथ से उपकप्तानी पहले छीन ली गई थी, क्योंकि शुभमन गिल की वापसी हुई थी लेकिन जैसे ही गिल ड्रॉप हुए अक्षर को फिर से उपकप्तानी सौंप दी गई।

इन दो खिलाड़ियों को Asian Games के लिए सौंपी जा सकती है टीम इंडिया की लीडरशिप

भारत की दूसरी टी20 टीम की कप्तानी की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर को बताया जा रहा है। पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस ने आईपीएल 2026 में अभी तक काफी प्रभावित किया है। इससे पहले 2024 और 2025 के सीजन में उनकी कप्तानी वाली टीमों ने फाइनल खेला था। जहां दो साल पहले उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया। वहीं, पंजाब उपविजेता रही थी। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी श्रेयस अपनी लीडरशिप का जलवा दिखा चुके हैं। इसी वजह से Asian Games के लिए उन्हें ही कप्तान बनाए जाने की उम्मीद है।

वहीं, उपकप्तानी के रोल में ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। मुख्य टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन के कारण जुरेल को जगह नहीं मिल पाती है लेकिन दूसरी टीम में उनका स्थान विकेटकीपर के रूप में तय बताया जा रहा है। जुरेल काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के साथ रहे हैं। वहीं, मौजूदा आईपीएल में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी भी की है। ऐसे में उन्हें श्रेयस अय्यर का डिप्टी बनाकर Asian Games के लिए चुना जा सकता है।

FAQs

Asian Games के लिए टीम इंडिया का कप्तान किसे बनाया जा सकता है?
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर के डिप्टी के रूप में Asian Games के लिए उपकप्तान कौन हो सकता है?
ध्रुव जुरेल

यह भी पढ़ें: ऑक्शन में अन्सोल्ड हुए युवा खिलाड़ी की अचानक चमकी किस्मत, 5 बार की चैंपियन ने बीच सीजन बनाया टीम का हिस्सा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!