IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 आईपीएल का 19वां सीजन है और इस सीजन में कई खिलाड़ी बदकिस्मत जबकि कई खिलाड़ी काफी भाग्यशाली बनकर उभर रहे हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑक्शन में अनसोल्वड गए थे। लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी न किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। इसी कड़ी में एक और खिलाड़ी 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम में एंट्री मारने की रेस में शामिल हो गया है। यानी आधिकारिक तौर पर उसका ऐलान किया जाना बस बाकि है।
इस खिलाड़ी की होने जा रही है एंट्री

दरअसल, जिस टीम में खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है वो टीम कोई और नहीं बल्कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में खलील अहमद की जगह आकाश मधवाल की एंट्री होने जा रही है। बता दें कि खलील अहमद को चोट लगने की वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस वजह से फ्रेंचाइजी उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को चुन रही है।
जल्द किया जाएगा आधिकारिक ऐलान
बता दें कि आकाश मधवाल ने हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रायल्स में हिस्सा लिया और वहां पर गेंदबाजी की। खबर है कि राजवर्धन हंगरगेकर मुंबई में ट्रायल्स को अटेंड करेंगे। ऐसे में जो भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा उसे मौका मिलेगा। हालांकि अधिकतर चांस है कि आकाश ही एंट्री मारें, क्योंकि उनका ओवरऑल रिकॉर्ड काफी दमदार रहा है।
यह भी पढ़ें: मैच खत्म होते ही रो पड़े Vaibhav Sooryavanshi, नहीं सह पाए हार का गम, कैमरे में कैद इमोशनल VIDEO
कुछ ऐसे हैं Akash Madhwal के आईपीएल आंकड़े
बताते चलें कि आकाश मधवाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए हैं। उन्होंने कुल 17 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 23 सफलताएं अर्जित की है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 5 रन देकर 5 विकेट रहा है। मुंबई के लिए उन्होंने 2023 और 2024 सीजन में खेला था। जबकि आरआर के लिए 2025 में खेलते दिखाई दिए। अगर सब कुछ सही रहा तो वो 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।
Akash Madhwal could be the perfect CSK fit and calm under pressure and lethal with his variations.
He brings control and clarity, especially in crunch situations.
His ability to execute yorkers consistently makes him a strong death-over option.
CSK values composure, and… https://t.co/Q8fU0PVwXh
— Vishal Yadav (@vishaly33) April 20, 2026
FAQs
आकाश मधवाल ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
आकाश मधवाल की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: हैदराबाद vs दिल्ली LIVE Telecast: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें मैच? जानें A TO Z पूरी डिटेल