SRH vs DC: आईपीएल 2026 में मंगलवार, 21 अप्रैल को सीजन का 31वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। शाम 7:30 बजे से शुरू होने इस मुकाबले के काफी रोचक होने की उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर आ रही हैं और कई खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं।
हालांकि, हैदराबाद के मुकाबले दिल्ली का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है। दोनों के द्वारा जीते गए मैचों की संख्या में अंतर नहीं है लेकिन हार के मामले में काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली टीम आगे है। इसके बावजूद SRH vs DC मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
SRH vs DC मैच से पहले IPL 2026 की अंक तालिका में दोनों टीमों का हाल

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आगे-पीछे हैं। जहाँ हैदराबाद ने चौथे स्थान पर कब्जा जमा रखा है, वहीं दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर विराजमान है। अंकों के मामले में दोनों ही टीमों का हाल एक जैसा है। इनके खाते में 6-6 अंक हैं, लेकिन हैदराबाद ने दिल्ली की तुलना में एक मैच ज्यादा खेला है और उसका नेट रन रेट भी बेहतर है। ईशान किशन की टीम ने छह मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और तीन हार का भी सामना किया है। वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक पांच मैच ही खेले हैं और इस दौरान तीन में जीत दर्ज की और दो में हार झेली।
अगर दोनों टीमों के IPL 2026 में पिछले मैच के हाल की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ही घर पर चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों ही टीमों का इरादा जीत की लय कायम रखने का होगा।
SRH vs DC मैच से पहले हैदराबाद और दिल्ली का IPL में कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों के बीच हेड-टू-हेड के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। इनके बीच लीग में तब तक 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 में दिल्ली ने जीत का स्वाद चखा है, जबकि 13 में हैदराबाद ने बाजी मारी है। वहीं, 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। इन आंकड़ों से साफ़ पता चलता है कि ये दोनों ही टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है।
SRH vs DC मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद बिना किसी बदलाव के साथ आ सकती है नजर
सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत में अपने बेस्ट संयोजन को खोजने में समय लगा लेकिन अब लगता है कि टीम ने अपने सही कॉम्बिनेशन की तलाश कर ली है। नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से ईशान किशन उसी टीम के साथ मैदान में उतर सकते हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली थी। हालांकि, टॉप ऑर्डर में ट्रैविस हेड का फॉर्म जरूर चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन वो एक बड़े खिलाड़ी हैं और अपने दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। इसी वजह से उन्हें SRH vs DC मैच में भी प्लेइंग XI में बनाए रखा जा सकता है।
अभिषेक शर्मा लगातार अच्छा कर रहे हैं। वहीं, हेनरिक क्लासेन भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने दोनों विभागों में प्रभवित किया है, जबकि शिवांग कुमार ने अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है। प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा की तिकड़ी तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा कर रही है।
दिल्ली कैपिटल्स अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को SRH vs DC मैच के लिए रख सकती है बरकरार
आईपीएल 2026 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन इस बात की संभावना कम ही नजर आती है कि विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ की जाए। ओपनिंग में पथुम निसांका ने कुछ खास नहीं किया है लेकिन उन्हें केएल राहुल के साथ एक और मौका दिया जा सकता है।
वहीं, पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आने वाले करुण नायर को फ्लॉप होने के बावजूद एक और मौका मिलने की उम्मीद है। मध्यक्रम में समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की तिकड़ी के साथ कप्तान अक्षर पटेल नजर आएंगे। वहीं, गेंदबाजी के मोर्चे पर आकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार शामिल रह सकते हैं।
SRH vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: लियाम लिविंगस्टोन
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर
FAQs
SRH vs DC मैच कितने बजे से शुरू होगा?
SRH vs DC मुकाबला कहां खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: ऑक्शन में अन्सोल्ड हुए युवा खिलाड़ी की अचानक चमकी किस्मत, 5 बार की चैंपियन ने बीच सीजन बनाया टीम का हिस्सा