Posted inक्रिकेट (Cricket)

भारतीय फैंस के जज्बातों के साथ खिलवाड़! Mohsin Naqvi को भेजा गया IPL 2026 फाइनल देखने का निमंत्रण

भारतीय फैंस के जज्बातों के साथ खिलवाड़! Mohsin Naqvi को भेजा गया IPL 2026 फाइनल देखने का निमंत्रण

Mohsin Naqvi invited to watch IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन धीरे-धीरे आखिरी चरण की तरफ आ चुका है। अभी लीग स्टेज के 11 मैच बाकी हैं। इसके बाद, प्लेऑफ स्टेज शुरू हो जाएगा, जिसके तहत दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मुकाबला होगा। वहीं, फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार का फाइनल मैच 31 जनवरी को होगा, जिसका वेन्यू अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। पहले बेंगलुरु को खिताबी मैच की मेजबानी मिलनी थी लेकिन फिर टिकटों में गोलमोल के चक्कर में BCCI ने वेन्यू शिफ्ट कर दिया।

जब भी आईपीएल का फाइनल होता है तो इसकी चर्चा काफी ज्यादा होती है लेकिन इस बार सुर्खियां बटोरने के कुछ और कारण भी है। दरसअल, 30-31 मई को ICC बोर्ड मेंबर्स की क्वार्टरली मीटिंग होनी है और इसका आयोजन अहमदाबाद में ही होना है। मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी बोर्ड को आमंत्रित किया गया है और इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नाम भी शामिल है। आमतौर पर बोर्ड अध्यक्ष ही मीटिंग में शामिल होते हैं, इसी वजह से PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के भारत आने की चर्चा शुरू हो गई है।

ICC मीटिंग में शामिल होने के लिए मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भारत आएंगे?

भारतीय फैंस के जज्बातों के साथ खिलवाड़! Mohsin Naqvi को भेजा गया IPL 2026 फाइनल देखने का निमंत्रण

भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर कड़वाहट काफी बढ़ गई है। वहीं, जब से पहलगाम आतंकी हमला हुआ, तब से क्रिकेट वर्ल्ड में भी इसका असर देखने को मिला और टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैचों के दौरान या बाद में उनके खिलाड़ियों से हैंडशेक करना बंद कर दिया। वहीं, जब भारत ने पिछले साल एशिया कप का खिताब जीता था तो मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे और अभी तक भारत को नहीं दी है।

इसके अलावा, पाकिस्तान प्रीमियर लीग के हालिया सीजन के दौरान भी मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के कई बयान सामने आए, जो भारत विरोधी थे और किसी न किसी तरह BCCI या फिर देश को टारगेट करने के लिए थे। इसी वजह से उनका अहमदाबाद में ICC बोर्ड मीटिंग के लिए आना अभी पक्का नहीं कहा जा सकता है।

IPL 2026 का फाइनल देखने के लिए भी मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को किया गया आमंत्रित

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ICC की तरफ से अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड मीटिंग के अलावा, IPL 2026 का फाइनल देखने के लिए भी मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को आमंत्रित किया गया है। दोनों का वेन्यू एक ही है और मीटिंग में भाग लेने वाले बोर्ड मेंबर के अध्यक्ष व प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के मौजूदा सीजन का खिताबी मैच देखते नजर आ सकते हैं।

हालांकि, मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भारत आएंगे या नहीं, ये भी एक बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि इसके लिए नकवी अपने देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात करेंगे और वे जैसा कहेंगे, वैसा ही किया जाएगा। अगर नकवी को आने की इजाज़त नहीं मिलती है तो फिर वह ऑनलाइन मोड के ज़रिए मीटिंग जॉइन कर सकते हैं।

FAQs

IPL 2026 का फाइनल कहां खेला जाना है?
अहमदाबाद
ICC बोर्ड क्वार्टरली मीटिंग कब प्रस्तावित है?
30-31 मई

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB LIVE Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी A to Z जानकारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!