Posted inIndian Premier League (IPL)

PBKS vs RCB LIVE Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी A to Z जानकारी

PBKS vs RCB LIVE Streaming: How to Watch the LIVE Match on Mobile, Laptop, and TV? Find A-to-Z Information Here.

PBKS vs RCB LIVE Streaming: आईपीएल 2026 के प्लेऑफस काफी करीब आ गए हैं और 17 मई को रविवार, सुपर संडे में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और अन्य चीजों पर चर्चा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

This match between Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru will be played at the Himachal Pradesh Cricket Association Stadium.
This match between Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru will be played at the Himachal Pradesh Cricket Association Stadium.

बता दें कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) का यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। खूबसूरत वादियों में दोपहर 3:30 बजे से दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस दौरान टॉस 3:00 बजे उछाला जाएगा। हालांकि मैच की स्ट्रीमिंग 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी।

यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहेगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार पर होगा PBKS vs RCB मैच लाइव टेलीकास्ट

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच होने जा रहे इस मैच का लाइव टेलीकास्ट जिओ हॉटस्टार व स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। जिओ हॉटस्टार के ऐप वेबसाइट के जरिए डिजिटल व मोबाइल यूजर्स मैच का मजा उठा सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। PBKS vs RCB मैच का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में लिया जा सकता है।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच आईपीएल में अब तक कुल 37 मैच हुए हैं, जिसमें से 19 आरसीबी और 18 पंजाब ने जीते हैं। बात करें दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन की तो इस समय पंजाब ने अपने 12 में से 6 मैच जीत और पांच मैच हार अंक तालिका में 13 अंक के साथ चौथे पायदान पर कब्ज़ा जमाया हुआ है। वहीं आरसीबी 12 में से 8 मैच जीत और चार मैच हार 16 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

FAQs

PBKS vs RCB मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: “मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने हमारा पूरा प्लान बिगाड़ दिया”, LSG से हार के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!