Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Final Tickets: RCB vs GT फाइनल टिकट की कीमत आई सामने, जानें कैसे और कहां से खरीदें

IPL 2026 Final Tickets: RCB vs GT फाइनल टिकट की कीमत आई सामने, जानें कैसे और कहां से खरीदें

IPL 2026 Final Tickets Price And Booking Details: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल मैच में अब 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है। इस बार का खिताबी मैच पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसका आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मुकाबले की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं है। जैसे लीग स्टेज के मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होते थे, उसी समय फाइनल में भी एक्शन की शुरुआत होगी। वहीं, आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा।

आईपीएल का फाइनल देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं और उनके साथ-साथ तमाम बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम में नजर आती हैं। इस बार अहमदाबाद में मैच होने के कारण स्टेडियम में खिताबी मैच देखने की इच्छा रखने वालों को निराशा हाथ नहीं लगेगी, क्योंकि सीटिंग कैपेसिटी बहुत ज्यादा है। इसी वजह से पर्याप्त मात्रा में टिकट रखे गए हैं। हालांकि, फैंस के लिए टिकट की कीमत क्या है और बुकिंग कैसे होगी, इसकी जानकारी शायद तमाम लोगों को नहीं होगी। इस लेख में हम IPL 2026 Final के टिकट की कीमत के साथ-साथ बुकिंग करने का तरीका भी बताने जा रहे हैं।

RCB और GT के बीच होने वाले IPL 2026 Final के लिए टिकट की कीमत

IPL 2026 Final Tickets: RCB vs GT फाइनल टिकट की कीमत आई सामने, जानें कैसे और कहां से खरीदें

इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल की टिकट काफी डिमांड में रहती हैं और जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसका हिस्सा हो तो फिर कीमत और भी ज्यादा हो जताई है। गुजरात टाइटंस भी अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, इसी वजह से लोकल फैंस में भी टिकट को लेकर काफी क्रेज रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 Final के टिकट की कीमत कीमतें 5 हजार से 2,20,000 तक है। टिकट की कीमत बैठने की जगह, मैदान से दूरी और मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग होती है। फैंस अपनी सुविधा के अनुसार उचित कीमत वाली टिकट खरीद सकते हैं।

IPL 2026 Final की टिकट के बुक करने के लिए इस प्लेटफार्म का करें इस्तेमाल

BCCI ने IPL 2026 Final की टिकट के लिए District by Zomato ऐप और वेबसाइट के साथ पार्टनरशिप की है। इसका मतलब है कि आपको अगर टिकट बुक करनी यही तो District का इस्तेमाल करना होगा, फिर वो ऐप्लिकेशन हो या वेबसाइट, दोनों ही जगह बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। खिताबी मैच के लिए टिकट की मांग काफी ज्यादा है, इसी वजह से एक साथ सभी टिकट नहीं बेचे जा रहे हैं, बल्कि क्रमबद्ध तरीका अपनाया जा रहा है।

ऐसे करें RCB vs GT IPL 2026 Final की टिकट बुक

District ऐप या वेबसाइट पर जाकर IPL 2026 Final सर्च करें। इसके बाद, मैच को चुने और फिर अपनी पसंद की सीट चुनकर व्यक्तिगत जानकारी भरें। पेमेंट करें और बुकिंग कंफर्मेशन डाउनलोड करें। मैच के दिन से पहले, अहमदाबाद में तय काउंटर से अपने फिजिकल टिकट ले लें। ध्यान रहे कि एक यूजर सिर्फ छह टिकट ही बुक कर सकता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के लिए सभी उम्र के लोगों को आने की अनुमति है। वहीं, दो साल या उससे अधिक की उम्र वाले व्यक्ति के लिए टिकट होना अनिवार्य है। खिताबी मैच वाले दिन काफी बड़ी मात्रा में दर्शक आएंगे। इसी वजह से दोपहर 4:30 बजे से ही गेट ओपन हो जाएंगे। ऐसे में दर्शकों को थोड़ा जल्दी जाकर एंट्री लेने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि अंतिम मौके पर भीड़ के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े।

FAQs

RCB vs GT IPL 2026 Final टिकट किस प्लेटफार्म पर बुक कर सकते हैं?
District by Zomato ऐप और वेबसाइट

यह भी पढ़ें: GT Playing XI: आर साई किशोर बाहर, तो ये विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री! फाइनल के लिए गुजरात की अंतिम-11 कुछ ऐसी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!