GT Playing 11 for RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में 31 मई को गुजरात टाइटंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने जा रही है। शुभमन गिल की रजत पाटीदार की टीम को हराकर अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली हैं और इस वजह से गिल 11 में एक अहम बदलाव कर सकते हैं।
RCB के खिलाफ फाइनल से पहले वो प्लेइंग 11 से आर साई किशोर को बाहर कर एक अन्य विस्फोटक बल्लेबाज को मौका दे सकते हैं। तो आइए एक बार इस मैच के लिए गुजरात टाइटंस की 11 पर नजर डाल लेते हैं।
अपने घर पर ट्रॉफी जीतने के इरादे से आएगी गुजरात टाइटंस

बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल की कोशिश रहेगी की वो रजत पाटीदार को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा करें और अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो GT अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत जाएगी। इस टीम ने साल 2022 आईपीएल सीजन में अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस
RCB vs GT Final मैच के लिए गुजरात टाइटंस की ओर से हमें एक बार फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ओपन करते दिखाई दे सकती है। वहीं जोस बटलर (विकेटकीपर) को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है।
मिडिल ऑर्डर में निशांत सिंधु वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर दिखाई दे सकते हैं। वहीं आर साईं किशोर के जगह अनुज रावत को मौका मिल सकता है और राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते नजर आ सकते हैं। इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर राहुल तेवतिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में देखना होगा कि कौन जीत दर्ज करता है।
वैसे भी अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच हुए हैं, जिसमें से आरसीबी ने पांच और जीटी ने चार मैच जीते हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए और इसमें से दो आरसीबी और एक जीटी ने जीता था।
RCB vs GT Final मैच के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अनुज रावत, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।
FAQs
GT vs RCB फाइनल मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: RCB बनी IPL 2026 चैंपियन, तब भी नहीं बनेगा जीत का जश्न! ‘नो सेलिब्रेशन’ की चौंकाने वाली वजह आई सामने