IPL 2026 Plyaoffs Schedule: आईपीएल का 19वां सीजन अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस सीजन की चार प्लेऑफ टीमें लीग स्टेज के अंतिम मैच से पहले ही तय हो गईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले ही अगले राउंड में जगह बना ली थी लेकिन अंतिम स्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रेस थी, लेकिन राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को हराकर बिना किसी की मदद के प्लेऑफ में जगह बना ली।
लीग स्टेज आज से समाप्त हो जाएगी और फिर प्लेऑफ का रोमांच शुरू होगा। 26 मई से मुकाबले शुरू हो जाएंगे, जो 31 मई तक चलेंगे। तो चलिए आपको प्लेऑफ के शेड्यूल की जानकारी देते हैं।
26 मई को बेंगलुरु और गुजरात के बीच होगा IPL 2026 का क्वालीफायर 1

प्लेऑफ स्टेज में सबसे पहले क्वालीफायर 1 खेला जाता है, जिसमें लीग स्टेज को पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच टक्कर होती है। इस बार RCB और GT ने क्रमशः फर्स्ट और सेकंड पोजीशन हासिल की। इसी वजह से इनके बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। जो भी टीम इस मैच की विजेता होगी, उसे IPL 2026 के फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को खिताबी मैच में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर 2 खेलना होगा।
27 और 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में IPL 2026 के एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 का होगा आयोजन
धर्मशाला के बाद, प्लेऑफ का कारवां न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दो मुकाबलों के लिए पहुंचेगा। सबसे पहले 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जिसमें तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। इस मैच की विजेता टीम क्वालीफायर 2 में 29 मई को क्वालीफायर 1 में हार का सामना करने वाली टीम का सामना करेगी। इनमें से जो भी जीत दर्ज करने में कामयाब होगा, उसका सामना फाइनल में क्वालीफायर 1 की विजेता से होगा। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 में भी टॉस और मैच शुरू होने की टाइमिंग क्वालीफायर 1 जैसी ही है।
31 मई को IPL 2026 का फाइनल
IPL 2026 का अंतिम यानी फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीमों की टक्कर होगी। फाइनल में भी टॉस शाम 7 बजे और एक्शन की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस बार भी सिर्फ फाइनल के लिए ही रिज़र्व डे रखा गया है, जबकि अन्य मुकाबलों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित है।
FAQs
IPL 2026 का क्वालीफायर 1 किन दो टीमों के बीच खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier-1, Match Prediction: जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-XI, संभावित स्कोर और विनर प्रेडिक्शन