RCB vs GT Qualifier-1 Match Prediction: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होने जा रही है। सबसे पहला मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मुकाबले का वेन्यू धर्मशाला है।
इस लेख में हम आपको RCB vs GT Qualifier-1 से जुड़ी पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI, संभावित स्कोर और मैच विनर प्रेडिक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।
RCB vs GT Qualifier-1 मैच प्रीव्यू

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। मंगलवार, 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इन दोनों टीमों की टक्कर होगी। RCB और GT का प्रदर्शन लीग स्टेज में काफी अच्छा रहा। दोनों ही टीमों ने 9-9 जीत दर्ज करते हुए 18-18 अंक के साथ टॉप 2 टीमों के रूप में लीग स्टेज समाप्त की। अब इनकी नजर फाइनल पर होगी, क्योंकि क्वालीफायर 1 के विजेता को सीधे ख़िताबी मैच में जगह मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम के पास एक मौका और रहेगा।
लीग स्टेज में बेंगलुरु और गुजरात की टक्कर दो बार हुई थी और दोनों ने ही एक-एक मैच जीता था। अब देखना होगा कि RCB vs GT Qualifier-1 में कौन सी टीम बाजी मारती है।
RCB vs GT Qualifier-1 के लिए पिच रिपोर्ट
IPL 2026 के क्वालीफायर 1 के लिए वेन्यू धर्मशाला का मैदान है। इस सीजन यहां पर बल्लेबाजों की मौज रही है और जमकर रन बरसे हैं। तीन मैचों में 5 बार 200+ का स्कोर बना है। इस दौरान छह पारियों में कुल 36 विकेट ही गिरे, जिससे साफ पता चलता है कि गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है और उन्हें विकेट भी ज्यादा नहीं मिले हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों ही टीमों के पास जबरदस्त पेस अटैक है। देखना होगा कि किस टीम के तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभाव छोड़ते हैं।
पिछले तीन मैचों में से दो मुकाबले शाम को खेले गए और दोनों में ही लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली। इसी वजह से कप्तान की नजर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने पर हो सकती है। धर्मशाला में पहली पारी का औसत स्कोर 191.59 है। इसी वजह से एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
RCB vs GT Qualifier-1 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान),जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: टिम डेविड
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
RCB vs GT Qualifier-1 स्कोर प्रेडिक्शन
पावरप्ले: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (60-70), गुजरात टाइटंस (50-60)
10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (120-130), गुजरात टाइटंस (110-120)
20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (220-230), गुजरात टाइटंस (210-220)
RCB vs GT Qualifier-1 विनर प्रेडिक्शन
IPL में RCB और GT के बीच अभी तक मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों के बीच आठ मैच हुए हैं, जिनमें 4 में बेंगलुरु और बाकी 4 में गुजरात ने जीत हासिल की है। ऐसे में क्वालीफायर 1 में कौन सी टीम बाजी मारेगी, इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत की दावेदार मानी जा सकती है, क्योंकि उनके पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और गेंदबाजी आक्रमण है। गुजरात के पास भी गेंदबाजी अटैक जोरदार है लेकिन बल्लेबाजी में टॉप-3 पर निर्भरता ज्यादा है और मिडिल ऑर्डर का ज्यादा योगदान नहीं रहा है। यही वजह है कि रजत पाटीदार की टीम ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और उनके जीतने की संभावना ज्यादा है।
FAQs
RCB vs GT Qualifier-1 कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: IPL के बीच ही Jos Buttler ने कर लिया बड़ा करार, अब अगले 3 साल तक इसी टीम का होंगे हिस्सा