Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से प्लेऑफ में बचा एक स्थान, CSK को लगा तगड़ा झटका; GT को हुआ फायदा

CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से प्लेऑफ में बचा एक स्थान, CSK को लगा तगड़ा झटका; GT को हुआ फायदा

IPL 2026 Points Table After CSK vs SRH Match: चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में घरेलू टीम सीएसके को एसआरएच के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 181/5 का स्कोर बनाकर आसानी के साथ एक ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

सनराइजर्स हैदराबाद के CSK vs SRH मैच में जीत से IPL 2026 Points Table में दो अंकों का इजाफा हुआ और उसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसके साथ-साथ गुजरात टाइटंस ने भी अगले राउंड में जगह बना ली है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हार बड़ा झटका साबित हुई और उसके लिए आगे जाने की राह अब बेहद मुश्किल नजर आ रही है।

CSK को हराकर SRH के हुए 16 अंक, IPL 2026 Points Table में टॉप 2 का बन सकता है मौका

CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से प्लेऑफ में बचा एक स्थान, CSK को लगा तगड़ा झटका; GT को हुआ फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद के IPL 2026 Points Table में 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। हालांकि, पोजीशन के हिसाब से SRH अभी भी तीसरे स्थान पर बरकरार है लेकिन अब उसके लिए लीग स्टेज टॉप 2 में फिनिश करने के रास्ते खुल गए हैं।

अगर हैदराबाद अपना अंतिम मैच जीत लेती है और गुजरात टाइटंस को चेन्नई की टीम हरा देती है तो फिर 18 अंक के साथ पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम IPL 2026 Points Table में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर रहेगी।

IPL 2026 Points Table में CSK को हुआ एक स्थान का नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स के पास CSK vs SRH मैच में जीत के साथ 14 अंक हासिल करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती से जिंदा रखने का था लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मिली हार से समीकरण काफी मुश्किल हो गया है। वहीं, 13 मैचों में 12 अंकों के साथ चेन्नई की टीम IPL 2026 Points Table में एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर आ गई है।

अब चेन्नई को प्लेऑफ में जाना है तो उसे अपना अंतिम मैच हर हाल में जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 Points Table में अंकों के मामले में आगे न निकलें। वहीं, बराबर अंक की स्थिति में रुतुराज गायकवाड़ की टीम का नेट रन रेट बेहतर रहे।

CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
5 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 +0.027
6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701

FAQs

IPL 2026 Points Table में CSK खिसककर किस स्थान पर पहुंच गई है?
छठे स्थान

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया बड़ा झटका, 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में बनाई जगह; ईशान किशन की जबरदस्त पारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!