Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया बड़ा झटका, 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में बनाई जगह; ईशान किशन की जबरदस्त पारी

CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया बड़ा झटका, 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में बनाई जगह; ईशान किशन की जबरदस्त पारी

CSK vs SRH: IPL 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 180/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में 181/5 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही 16 अंक हासिल करते हुए पैट कमिंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के कप्तानी वाली टीम का टॉप-4 का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है।

चेन्नई को CSK vs SRH मैच में पावरप्ले में लगे दो झटके, संजू की तेज शुरुआत नहीं आई काम

CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया बड़ा झटका, 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में बनाई जगह; ईशान किशन की जबरदस्त पारी

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने CSK vs SRH मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो काफी हैरानी भरा लगा। हालांकि, फिर संजू सैमसन ने पहले ही ओवर से आक्रामक अंदाज दिखाना शुरू किया तो फैसला सही सभी होता दिखा लेकिन फिर उनके आउट होते ही चीजें बदल गईं। संजू 13 गेंदों में 27 रन बनाकर 31 के स्कोर पर आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने दो छक्के लगाकर खतरनाक इरादे जाहिर किए लेकिन फिर 8 गेंदों में 13 के निजी स्कोर पर साकिब हुसैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसी वजह से CSK vs SRH मैच में अपने बैटिंग पावरप्ले के दौरान चेन्नई की टीम 2 विकेट खोकर 57 रन ही बना पाई।

कार्तिक का आक्रामक अंदाज, रुतुराज ने किया पूरी तरह निराश

संजू और उर्विल के आउट होने के बाद, रनों की गति को बढ़ाने का काम कार्तिक शर्मा ने किया। इस सीजन धीमी शुरुआत करने वाले कार्तिक ने CSK vs SRH मैच में अलग अंदाज दिखाया और आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 19 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। हालांकि, बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने आए रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों का सामना किया लेकिन एक भी चौका नहीं लगाया और सिर्फ 15 रन बनाकर 100 के स्कोर पर 12वें ओवर में आउट हो गए।

ब्रेविस का अहम योगदान, दुबे-वीर पारी को अच्छी तरह नहीं कर पाए फिनिश

बीच के ओवरों में डेवाल्ड ब्रेविस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर 38 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। हालांकि, फिर 44 रन बनाकर 18वें ओवर में ब्रेविस आउट हो गए। आखिरी के ओवरों में दुबे और प्रशांत वीर से तेजी से रन बटोरने की उम्मीद थी लेकिन ये दोनों नाकाम रहे और चेन्नई की टीम 180 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, प्रशांत में 9 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। CSK vs SRH मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

हैदराबाद की धीमी शुरुआत, पावरप्ले में गंवाया हेड का विकेट

CSK vs SRH मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। 6 रन बनाकर 18 के स्कोर पर तीसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड चले बने। इसके बाद, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी पावरप्ले में टिकी रही लेकिन अपने स्वाभाविक अंदाज में दोनों ही बल्लेबाज बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इसी वजह से हैदराबाद की टीम पहले छह ओवर में 45 रन ही बना पाई।

अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम, ईशान-क्लासेन की जोड़ी ने बनाया मैच

आठवें ओवर में 56 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा भी चलते बने। उनके बल्ले से 21 गेंदों में 26 रनों की पारी आई। यहां से लगा कि शायद चेन्नई की टीम CSK vs SRH मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना सकती है लेकिन ईशान किशन का साथ देने आए हेनरिक क्लासेन ने ऐसा नहीं होने दिया। क्लासेन ने तेजी से रन बटोरे और इस दौरान उन्हें एक जीवनदान भी मिला। उन्होंने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और ईशान के साथ 75 रन जोड़े।

ईशान का बेहतरीन अर्धशतक, हैदराबाद को CSK vs SRH मैच में दिलाई जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने ईशान किशन ने डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर आखिरी में बड़े शॉट भी खेले और टीम पर दबाव नहीं बनने दिया। किशन ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए और जीत के लिए जरूरी 6 रन से पहले 19वें ओवर में आउट हो गए। सलिल अरोड़ा (10*) और आर स्मरण (5*) ने एक ओवर शेष रहते अपनी टीम को जीत दिला दी। CSK vs SRH मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

FAQs

CSK vs SRH मैच में किस टीम ने जीत हासिल नहीं की?
सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: RR vs LSG Playing 11: इधर जडेजा-बर्गर की वापसी, तो उधर अर्जुन तेंदुलकर को मौका! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!