Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता की जीत से मची उथल-पुथल, CSK और DC को लगा बड़ा झटका; मुंबई का खराब हाल जारी

KKR vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता की जीत से मची उथल-पुथल, CSK और DC को लगा बड़ा झटका; मुंबई का खराब हाल जारी

IPL 2026 Points Table After KKR vs MI Match: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। प्लेऑफ की रेस में जीवित रहने के लिए कोलकाता के लिए जीत काफी जरूरी थी और उसने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत विरोधी टीम को पटखनी दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन देखने को मिला और टीम जैसे-तैसे 8 विकेट खोकर 147 रन बना पाई। इस दौरान टॉप स्कोरर कॉर्बिन बॉश रहे, जिन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी में सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले। जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। केकेआर की तरफ से पारी में मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में भी कॉर्बिन बॉश ने ही कमाल किया और सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

मुंबई के खिलाफ धमाकेदार जीत से IPL 2026 Point Table में काफी उथल-पुथल मच गई है और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी छलांग लगाई है। उसकी छलांग के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को झटका लगा है। वहीं, मुंबई की टीम नौवें स्थान पर खराब हालत के साथ बरकरार है।

KKR ने IPL 2026 Points Table में टॉप-6 में की एंट्री, CSK और दिल्ली एक-एक स्थान खिसकीं

KKR vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, कोलकाता की जीत से मची उथल-पुथल, CSK और DC को लगा बड़ा झटका; मुंबई का खराब हाल जारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद IPL 2026 Points Table में टॉप 6 में जगह बना ली। इस मैच से पहले केकेआर 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर थी लेकिन अब 13 अंक के बाद दो स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि, उसके ऊपर जाने से चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। ये दोनों टीमें क्रमशः सातवें और आठवें पायदान पर आ गई हैं।

कोलकाता से हार के बाद मुंबई पर मंडराया IPL 2026 Points Table में अंतिम स्थान पर रहने का खतरा

मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी लेकिन कोलकाता के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में जीत मिलती तो मुंबई के पास 12 अंकों के साथ अपने सीजन को समाप्त करने का मौका रहता, क्योंकि इसके बाद अभी उसका एक मैच शेष है लेकिन अब हार के बाद, हार्दिक पांड्या की टीम के 13 मैचों में 8 अंक हैं। अगर मुंबई अपना अंतिम मैच भी हार जाती है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब को हरा दिया तो फिर पांच बार की चैंपियन टीम IPL 2026 Points Table में 10वें स्थान पर रहेगी।

KKR vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
8 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702

FAQs

मुंबई को हराने के बाद कोलकाता को IPL 2026 Points Table में कितने स्थान का फायदा हुआ है?
दो स्थान

यह भी पढ़ें: KKR vs MI: मुंबई के शेर कोलकाता में ढेर, अजिंक्य रहाणे की टीम ने 4 विकेट से दर्ज की जीत; रोहित-हार्दिक ने कटाई नाक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!