KKR vs MI Match Report: आईपीएल 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। घरेलू मैदान पर कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई को 4 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए 20 ओवर में मुंबई इंडियंस 147/8 का ही स्कोर बना पाई, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 148/6 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अजिंक्य रहाणे की टीम ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखा है।
मुंबई की KKR vs MI मैच में खराब शुरुआत, पावरप्ले में लगे 4 बड़े झटके

टॉस हारकर KKR vs MI मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का तीसरे ही ओवर में पहला विकेट गिरा और रयान रिकेलटन 6 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने भी निराश किया और खाता खोले बिना ही चलते बने। उम्मीद थी कि रोहित शर्मा अपना जलाए दिखाएंगे लेकिन हिटमैन फिर से फ्लॉप हुए और 13 गेंदों में 15 रन बनाकर चौथे ओवर में 23 के स्कोर पर आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव ने काउंटर अटैक करना चाहा और दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए लेकिन फिर सौरभ दुबे की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह KKR vs MI मैच के पहले छह ओवर में मुंबई की टीम चार विकेट खोकर 46 रन ही बना पाई।
मिडिल ऑर्डर भी हुआ फ्लॉप, कॉर्बिन बॉश ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
बारिश के कारण खेल कुछ देर रुका लेकिन मुंबई की हालत में सुधार नहीं हुआ। टॉप ऑर्डर के बाद, मध्यक्रम ने भी निराश किया और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसकी वजह से 105/7 हो गया। इस दौरान तिलक वर्मा 20 और कप्तान हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विल जैक्स ने 14 रन बनाए।
लग रहा था कि KKR vs MI मैच में मुंबई बेहद मामूली स्कोर बना पाएगी लेकिन फिर कॉर्बिन बॉश ने कमाल किया और उन्होंने 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए स्कोर को 147 तक पहुंचाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लिए।
कोलकाता के ओपनर पावरप्ले में आउट
KKR vs MI मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। फिन एलन 8 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में 21 रन बनाकर 48 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, 54 के स्कोर पर कैमरन ग्रीन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
पांडे-पॉवेल ने आसान जीत में निभाई अहम भूमिका
हालांकि, एक छोर से मनीष पांडे ने मोर्चा संभाला और रोवमैन पॉवेल के साथ 64 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पांडे ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने केकेआर को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था और इसके बाद कोलकाता को KKR vs MI मैच में जीत हासिल करने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी और 19वें ओवर में मैच खत्म कर दिया। मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
FAQs
KKR vs MI मैच में किसने जीत हासिल की?
यह भी पढ़ें: GT vs CSK मुकाबले में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन? धोनी एक बार फिर बाहर, इन 22 खिलाड़ियों को मौका