Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को लखनऊ ने दिया झटका, अंक तालिका का बढ़ा रोमांच; जानें पूरा हाल

LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को लखनऊ ने दिया झटका, अंक तालिका का बढ़ा रोमांच; जानें पूरा हाल

IPL 2026 Points Table After LSG vs RCB Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने DLS की मदद से 9 रनों से जीत दर्ज की और इकाना स्टेडियम में अपनी लगातार 8 हार के सिलसिले को भी खत्म किया। 213 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 19 ओवर खेलकर 6 विकेट खोकर 203 रन ही बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे लेकिन दिग्वेश राठी के खिलाफ रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी कुल 10 रन ही जोड़ पाई।

इस मैच में जीत के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स ने खुद को आधिकारिक रूप से बाहर होने से बचा लिया। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार से झटका लगा है। जहां उसका टॉप 2 में लीग स्टेज खत्म करने का सपना टूट सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table में क्या बदलाव आया।

IPL 2026 Points Table में हार से बेंगलुरु का NRR हुआ कम, टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं

LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को लखनऊ ने दिया झटका, अंक तालिका का बढ़ा रोमांच; जानें पूरा हाल

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले बेंगलुरु की टीम 9 मैचों में 12 अंक और +1.420 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर थी। मैच में हार के बावजूद IPL 2026 Points Table में आरसीबी तीसरे स्थान पर है, लेकिन अब उसका नेट रन रेट 10 मैचों में +1.249 का हो गया है। टॉप 2 में 14 अंक के साथ पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरे स्थान पर 13 अंक के साथ पंजाब किंग्स है। वहीं, चौथे और पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस 12-12 अंक के साथ मौजूद हैं।

जीत के बावजूद IPL 2026 Points Table में लखनऊ सबसे नीचे, बॉटम 5 का ऐसा हाल

बेंगलुरु के खिलाफ जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अब IPL 2026 Points Table में 10 मैचों में लखनऊ के 6 अंक हो गए हैं। इतने ही अंक मुंबई इंडियंस के भी हैं लेकिन NRR में बेहतर होने के कारण नौवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, सातवें स्थान पर 8 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स है, जबकि आठवें स्थान पर 7 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स है।

LSG vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.249
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 10 8 +0.151
7 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 6 -0.949

ऐसा रहा LSG vs RCB मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया और निर्धारित 19 ओवर में 209/3 का स्कोर बनाया। बारिश के कारण कई बार ख़ेल प्रभावित हुआ, जिसके कारण एक-एक ओवर की कटौती की गई। LSG की पारी में सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श के बल्ले से आए, जिन्होंने 56 गेंदों में नौ चौकों और नौ छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। कप्तान पंत ने भी 10 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन के बल्ले से भी 38 रन आए। RCB की तरफ से तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने पारी के पहले दो ओवर में जैकब बेथल और विराट कोहली का विकेट गंवा दिया। इसके बाद, पावरप्ले में 50 से कम ही रन बने। बाद में कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम की वापसी कराई। टिम डेविड ने भी 40 रन बनाए। आखिरी के ओवरों में क्रुणाल पांड्या (28*) और रोमारियो शेफर्ड (23*) ने जरूरी आरसीबी को जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। लखनऊ के लिए तीन विकेट लेने वाले प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे।

FAQs

IPL 2026 Points Table में LSG vs RCB मैच के बाद किसी भी टीम की पोजीशन में बदलाव हुआ?
नहीं

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB: लखनऊ ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को 9 रन से हराया, घर पर खत्म किया लगातार हार का सिलसिला; मार्श-पंत के बाद प्रिंस का कमाल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!