Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs RCB: लखनऊ ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को 9 रन से हराया, घर पर खत्म किया लगातार हार का सिलसिला; मार्श-पंत के बाद प्रिंस का कमाल

LSG vs RCB: लखनऊ ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को 9 रन से हराया, घर पर खत्म किया लगातार हार का सिलसिला; मार्श-पंत के बाद प्रिंस का कमाल

LSG vs RCB Match Report: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई को IPL 2026 का 50वां मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को DLS की मदद से 9 रनों से हराया। इस मैच में बारिश का कई बार प्रभाव देखने को मिला, जिसकी वजह से 19-19 ओवर का ही गेम हुआ। पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में 209/3 का स्कोर बनाया, लेकिन 213 का टारगेट दिया गया। जवाब में बेंगलुरु की टीम 203/6 का ही स्कोर बना पाई। इस तरह लखनऊ ने घरेलू मैदान पर लगातार 8 हार के सिलसिले को खत्म किया।

पावरप्ले में मार्श का तूफानी अंदाज, LSG vs RCB मैच में अर्शिन जूझते आए नजर

LSG vs RCB: लखनऊ ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को 9 रन से हराया, घर पर खत्म किया लगातार हार का सिलसिला; मार्श-पंत के बाद प्रिंस का कमाल

LSG vs RCB मैच में टॉस हारकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। इस दौरान ओपनिंग जोड़ी बदली नजर आई और मिचेल मार्श के साथ सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे अर्शिन कुलकर्णी आए। पारी का पहला ओवर काफी शांत रहा और सिर्फ 5 रन आए लेकिन दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर मार्श ने अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद भी उन्होंने बड़े शॉट खेलने जारी रखे और छठे ओवर में 20 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया, जो उनकी फास्टेस्ट आईपीएल फिफ्टी भी रही। हालांकि, अर्शिन का संघर्ष जारी रहा। इसी वजह से लखनऊ की टीम पहले छह ओवर में मार्श की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 68 रन ही बना पाई।

बारिश के कारण आधा घंटा ख़ेल हुआ प्रभावित, फिर अर्शिन हुए आउट

LSG vs RCB मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी बारिश के कारण भी कई बार प्रभावित हुई। 9 ओवर के बाद करीब आधा घंटा ख़ेल रुका रहा और फिर जब गेम दोबारा शुरू हुआ तो टीम को पहला झटका लग गया। धीमी बल्लेबाजी कर रहे अर्शिन कुलकर्णी ने स्पिनर क्रुणाल पांड्या के खिलाफ आक्रामक अंदाज दिखाना चाहा लेकिन सफल नहीं रहे और एक्स्ट्रा कवर के फील्डर के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 24 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाए।

मार्श ने LSG vs RCB मैच में जड़ा धुआंधार शतक, पंत ने आखरी ओवरों में मचाई तबाही

मिचेल मार्श अलग ही लय में नजर आए और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद फिर बारिश आ गई और कुछ ही देर खेल हुआ फिर स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया। इन सब के कारण मार्श की लय भंग हो गई और फिर 17वें ओवर में बड़े शॉट के प्रयास में आउट हो गए। उन्होंने 56 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और नौ छक्के जड़े। निकोलस पूरन ने भी काफी अच्छा साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, फिर 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए।

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ऋषभ पंत का तूफानी अंदाज देखने को मिले और उन्होंने आते ही चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए। पंत ने 10 गेंदों में 320 की स्ट्राइक रेट से 32 रनों की नाबाद पारी खेली। यही कारण रहा कि उनकी टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख दार ने एक-एक विकेट लिया।

बेंगलुरु की बेहद खराब शुरुआत, LSG vs RCB मैच में रन चेज के दौरान कोहली डक पर आउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। चौथे के साथ खाता खोने वाले जैकब बेथेल सस्ते में ही निपट गए और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, सबसे बड़ा झटका दूसरे ओवर में लगा और विराट कोहली को प्रिंस यादव ने बोल्ड करते हुए खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। 2017 के सीजन के बाद से यह पहला मौका रहा, जब लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली डक पर आउट हुए।

पडीक्कल-पाटीदार के बीच 95 रनों की साझेदारी, लेकिन फिर LSG vs RCB मैच में लगे जल्दी-जल्दी 3 झटके

LSG vs RCB मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में दो विकेट खोने से बेंगलुरु की टीम पर दबाव बढ़ गया। यहां से देवदत्त पडीक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने पावरप्ले में ज्यादा जोखिम नहीं लिया और 45/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद, पाटीदार ने अपने हाथ खोले और 10वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, इसी ओवर में आरसीबी ने भी 100 रनों का आंकड़ा पार किया।

तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी को तोड़ने का काम प्रिंस यादव ने किया और पडीक्कल का विकेट निकला। उन्होंने आउट होने से पहले 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए जितेश शर्मा फ्लॉप रहे और 1 रन बनाकर आउट हो गए। सबसे बड़ा झटका पाटीदार के विकेट से लगा, जो शाहबाज अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों में 61 रन बनाए और 112 के स्कोर पर 14वें ओवर में आउट हुए।

आखिरी के ओवरों में बढ़ा रोमांच, फिर भी RCB की हार

जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरने से बेंगलुरु की टीम पिछड़ती नजर आई लेकिन फिर टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर उम्मीदें जगाई। डेविड को 158 के स्कोर पर शाहबाज ने चलता कर दिया और लखनऊ की वापसी कराई। इसके बाद, क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 20 रन नहीं बना पाए। क्रुणाल 28 और रोमारियो 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए LSG vs RCB मैच में प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

LSG vs RCB मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: 4 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2026 से मिलेगा आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे का टिकट, पहली बार टीम इंडिया में कर जाएंगे डेब्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!