Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म; RCB को भी लगा झटका

SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म

IPL 2026 Points Table After SRH vs PBKS Match: आईपीएल 2026 का 49वां मैच 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पंजाब की टीम को 33 रनों के अंतर से मात दी। पहले खेलते हुए एसआरएच ने 236 का टारगेट सेट किया, जिसका पीछा करते हुए पीबीकेएस पूरे ओवर खेलकर 7 विकेट पर 202 रन ही बना पाई।

इस मैच में जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को जबरदस्त फायदा हुआ है और इस टीम ने पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका दिया है। चलिए जानते हैं कि SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table में दोनों टीमों पर क्या प्रभाव पड़ा।

SRH को जीत से जबरदस्त फायदा, IPL 2026 Points Table में हासिल किया पहला स्थान

SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उथल-पुथल, पंजाब की बादशाहत हुई खत्म; RCB को भी लगा झटका

पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत से सनराइजर्स हैदराबाद ने एक स्थान दो स्थान की छलांग लगाई और IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच से SRH 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर थी लेकिन अब उसके 14 अंक हो गए हैं। हैदराबाद के खाते में अब 11 मैचों में 7 जीत हो गई हैं। प्लेऑफ के लिए अब उसे अगले तीन मैचों में एक जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, दो जीत मिलती हैं तो फिर बिना किसी पर निर्भर हुए टीम डायरेक्ट अगले राउंड में जगह बना लेगी।

पंजाब को लगातार तीसरी हार से नुकसान, IPL 2026 Points Table में गंवाया अपना पहला स्थान

एक समय लगातार जीत दर्ज करती आ रही पंजाब किंग्स को पिछले तीन मैचों में तीन हार झेलनी पड़ी हैं। हालांकि, पहली दो हार से पंजाब को खास नुकसान नहीं हुआ था लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला गंवाने से IPL 2026 Points Table में उसकी नंबर 1 की पोजीशन हाथ से निकल गई है। अब पंजाब के 10 मैचों में 13 अंक हैं। उसको एक स्थान का नुकसान हुआ है और टीम दूसरे स्थान पर आ गई है।

पंजाब किंग्स के दूसरे स्थान पर आने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी झटका लगा है, जो 12 अंकों के साथ IPL 2026 Points Table में दूसरे स्थान पर थी लेकिन अब एक स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है।

SRH vs PBKS मैच के बाद IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 10 8 +0.151
7 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 2 7 0 4 -1.076

ऐसा रहा SRH vs PBKS मैच का हाल

मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन खराब फील्डिंग और साधारण गेंदबाजी की कीमत चुकानी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 235/4 का स्कोर बनाया। इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन के बल्ले से भी 55 रन आए। पंजाब किंग्स की तरफ से चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की तरफ से कूपर कोनॉली के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। परिणामस्वरूप पंजाब की टीम पूरे ओवर खेलकर भी टारगेट हासिल नहीं कर पाई। कोनॉली ने शानदार शतक जड़ते हुए 59 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार को सबसे ज्यादा दो-दो विकेट मिले।

FAQs

IPL 2026 Points Table में कितने स्थान की छलांग से सनराइजर्स हैदराबाद पहले स्थान पर पहुंच गई है?
दो स्थान

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: हैदराबाद ने घर पर 33 रनों से दर्ज की जीत, पंजाब की लगातार तीसरी हार; कूपर कोनॉली का तूफानी शतक गया बेकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!