SRH vs PBKS IPL 2026 49th Match Report: 6 मई को हैदराबाद में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया। पहले खेलते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 235/4 का स्कोर बनाया, जवाब में पंजाब की टीम पूरे ओवर खेलकर 202/7 का ही स्कोर बना पाई।
अभिषेक शर्मा का तूफ़ान, SRH vs PBKS मैच में चौथे ओवर में ही स्कोर 50 के पार

SRH vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाने का काम किया। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद, अगले ओवर में मार्को जानसेन को निशाना बनाया और 20 रन जड़ दिए।
अभिषेक शर्मा के साथ ट्रैविस हेड भी तूफानी अंदाज में खेलते नजर आए और उन्होंने तीसरे ओवर में 16 रन बटोरे। चौथे ओवर में अभिषेक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया लेकिन फिर तीसरी गेंद पर लोकी फर्ग्यूसन का शिकार बन गए। उन्होंने 13 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। उनके अंतिम छक्के की मदद से ही हैदराबाद की टीम ने चौथे ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद, हेड ने ईशान किशन के साथ SRH vs PBKS मैच में पावरप्ले का अंत 79/1 के स्कोर पर किया।
अर्धशतक से चूके हेड, ईशान-क्लासेन की SRH vs PBKS मैच में जबरदस्त साझेदारी
SRH vs PBKS मैच में हैदराबाद की पारी के सातवें ओवर में ट्रैविस हेड भी 19 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। यहां से ईशान किशन को हेनरिक क्लासेन का साथ मिला। इन दोनों ने स्कोर को 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया। इनके बीच 48 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी हुई, जिसका अंत 15वें ओवर में 172 के स्कोर पर ईशान के आउट होने से हुआ। उन्होंने 32 गेंदों में 55 रन बनाए।
क्लासेन का SRH vs PBKS मैच में नाबाद अर्धशतक, रेड्डी के साथ स्कोर को 235 तक पहुंचाया
डेथ ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को जबरदस्त तरीके से फिनिश करने की जिम्मेदारी हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने निभाई। इन दोनों ने 63 रनों की अविजित पार्टनरशिप की और स्कोर को 235 तक ले गए। क्लासेन ने अर्धशतक बनाते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, नितीश भी 13 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। SRH vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 32 रन देकर एक विकेट लिया। उनके खाते में विकेटों की संख्या ज्यादा होती, लेकिन कई कैच ड्रॉप हुए।
पंजाब किंग्स की पारी SRH vs PBKS मैच के पावरप्ले में ही लड़खड़ाई, लगे तीन बड़े झटके
SRH vs PBKS मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा और प्रियांश आर्य 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद, अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी 3 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह पंजाब ने 4 के स्कोर तक अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। नंबर चार पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला और वह 5 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गए। तीन झटके लगने के कारण पंजाब की पारी डगमगा सी गई। हालांकि, कूपर कोनॉली और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी ने पावरप्ले का अंत 57/3 के स्कोर के साथ किया।
कोनॉली का प्रयास नहीं आया काम, PBKS vs SRH मैच में पंजाब की हार
चौथे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 63 के स्कोर पर 28 रन बनाकर खेल रहे मार्कस स्टोइनिस आउट हो गए। इसके बाद, सूर्यांश शेडगे 25 रन बनाकर चलते बने। वहीं, शशांक सिंह ने 4 रन बनाए और पंजाब किंग्स को SRH vs PBKS मैच में 19 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यहां से कूपर कोनॉली ने मार्को जानसेन (19) के साथ मिलकर स्कोर को 187 तक पहुंचाया।
हालांकि, कोनोली आखिरी तक डटे रहे और 57 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन SRH vs PBKS मैच में अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
FAQs
SRH vs PBKS मैच में कौन सी टीम विजेता बनी?
यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh ने Abhishek Sharma और Shubman Gill पर चलाया कटाक्ष! इस वजह से बोले “तुम्हे शर्म आनी चाहिए…”