Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया, प्लेऑफ से पहले दर्ज की 55 रनों से बड़ी जीत; ईशान किशन का जमकर चला बल्ला

SRH vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया, प्लेऑफ से पहले दर्ज की 55 रनों से बड़ी जीत; ईशान किशन का जमकर चला बल्ला

SRH vs RCB: हैदराबाद में खेले गए IPL 2026 के 67वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस मैच में पहले खेलते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 255/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम सिर्फ 200 रन ही बना पाई। इस जीत के बावजूद पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम टॉप-2 में लीग स्टेज समाप्त नहीं कर पाई और उसे तीसरे स्थान पर रहना पड़ा है।

हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, SRH vs RCB मैच में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

SRH vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया, प्लेऑफ से पहले दर्ज की 55 रनों से बड़ी जीत; ईशान किशन का जमकर चला बल्ला

SRH vs RCB मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में ही 45 रन जोड़ दिए। इस दौरान हेड के बल्ले से 16 गेंदों में 26 रनों की पारी आई लेकिन वह चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, अभिषेक जमे रहे और उन्होंने स्वाभाविक अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

ईशान-क्लासेन की साझेदारी से स्कोर 200 के पार, नितीश ने भी SRH vs RCB मैच में बल्ले से दिखाया दम

SRH vs RCB मैच में दोनों ओपनर के आउट होने के बाद, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने पहले अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया और फिर अपनी साझेदारी को शतकीय में तब्दील करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। इसका अंत क्लासेन के आउट होने से हुआ, जिन्होंने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

इसके बाद, किशन के साथ नितीश कुमार रेड्डी ने तेजी से 45 रन जोड़ते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। ईशान ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए। वहीं, नितीश के बल्ले से 12 गेंदों में 29 रन आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से SRH vs RCB मैच में रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

बेंगलुरु को SRH vs RCB मैच में मिली अच्छी शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी

SRH vs RCB मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत रही। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने 60 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, इसके बाद बेंगलुरु की टीम को दो झटके जल्दी-जल्दी लगे, जिनके कारण अच्छी शुरुआत के बावजूद आरसीबी की पारी लड़खड़ाती नजर आई। विराट कोहली ने 15 और देवदत्त पडीक्कल ने 21 रन बनाए।

रजत और क्रुणाल का प्रयास गया बेकार, SRH vs RCB मैच में बेंगलुरु रही लक्ष्य से काफी दूर

94 के स्कोर तक तीन विकेट गिरने के बाद, SRH vs RCB मैच में रन चेज के दौरान बेंगलुरु की पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने उठाया। इनके बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई, फिर पाटीदार 178 के स्कोर पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, क्रुणाल और टिम डेविड आखिरी तक नाबाद रहे लेकिन अपनी टीम की बड़ी हार नहीं टाल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

FAQs

SRH vs RCB मैच में किस टीम ने बाजी मारी?
सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: विजेता से लेकर सबसे फिसड्डी टीम तक सबकी होगी कमाई, IPL 2026 की Prize Money का खुलासा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!