Posted inक्रिकेट (Cricket)

विजेता से लेकर सबसे फिसड्डी टीम तक सबकी होगी कमाई, IPL 2026 की Prize Money का खुलासा

विजेता से लेकर सबसे फिसड्डी टीम तक सबकी होगी कमाई, IPL 2026 की Prize Money का खुलासा

IPL 2026 Likely Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जल्द ही ख़त्म होने वाला है । अब इस सीजन 4 लीग और इसके बाद प्लेऑफ मैच ही शेष बचे हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार में से तीन टीमों का नाम फाइनल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की जगह पक्की हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी बचे हुए एक स्पॉट के लिए रेस में हैं। ऐसे में आखिरी के मैच काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

ऐसे में चौथी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। IPL  2026 में प्लेऑफ की टीमों पर जमकर पैसों की बारिश भी होती है। विजेता टीम से लेकर चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भी मालामाल होती है। ऐसे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस बार टॉप 4 टीमों को कितनी धनराशि मिल सकती है।

IPL 2026 की विजेता और उपविजेता टीमों को मिल सकती है इतनी रकम

विजेता से लेकर सबसे फिसड्डी टीम तक सबकी होगी कमाई, IPL 2026 की Prize Money का खुलासा

IPL 2026 की इनामी राशि यानी प्राइज मनी को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि जितनी राशि पिछली बार मिली थी, उतनी ही इस बार भी BCCI द्वारा दी जा सकती है। इसी वजह से इस सीजन की विजेता टीम 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिल सकती है। पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजेता रही थी और उसे ही ये धनराशि मिली थी।

BCCI द्वारा विजेता को ही नहीं, उपविजेता को भी इनामी राशि दी जाती है। ऐसा ही IPL 2026 में भी देखने को मिला था, जहां फाइनल में RCB से हारने वाली पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ मिले थे।

तीसरे और चौथे नंबर वाली टीमों को भी पैसों के मामले में नहीं होगा पड़ेगा निराश

BCCI द्वारा टॉप 4 में जगह बनाने वाली टॉप की 2 सिर्फ दो ही टीमों को ही नहीं रखा जाता, बल्कि तीसरे या चौथे नंबर की टीम को भी प्राथमिकता दी जाती है। इसी वजह से तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये की धनराशि मिलती है। वहीं, चौथे स्थान वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इस तरह IPL 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह की पक्की

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से सिर्फ एक ही स्पॉट खाली है। जैसा कि हमने बताया कि RCB, GT और SRH ने पहले ही अगले राउंड में जगह बना ली ह। अब सिर्फ एक स्थान के लिए चार टीमों के बीच रेस है । हालांकि, अंकित का पलड़ा भारी है क्योंकि, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के भी अभी भी होड़ लगी हुई है। देखना होगा कि अंतिम रूप से कौन सी चार टीमें आगे जाएंगी और किसका ट्रॉफी पर कब्जा रहता है।

FAQs

IPL 2026 की विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये तक की धनराशि मिल सकती है?
20 करोड़

यह भी पढ़ें: Arshdeep Singh फिर पड़े विवादों में! तिलक के बाद अब Priyansh Arya का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!