Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 में CSK ने कर दी बड़ी गलती, BCCI ने तुरंत दी सजा, सभी खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

CSK Commits a Major Blunder in IPL 2026; BCCI Imposes Immediate Punishment and Takes Strict Action Against All Players.

CSK, IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ और इसमें जीटी ने 89 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ियों ने काफी एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेट किया।

लेकिन बीसीसीआई ने उन पर कोई जुर्माना लगाने के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स पर जुर्माना लगा दिया है और यह जुर्माना सिर्फ कप्तान पर नहीं बल्कि 12 खिलाड़ियों पर लगाया गया है।

बीसीसीआई ने लगाया CSK पर जुर्माना

BCCI Fines CSK
BCCI Fines CSK

आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन बेहद ही निराश करने वाला रहा। यह टीम लगातार तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, जो कि आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है और इससे तमाम फैंस काफी ज्यादा दुःखी हैं। लेकिन इसी बीच बोर्ड ने स्लो ओवर रेट के चलते ऋतुराज गायकवाड़ एन्ड कंपनी पर जुर्माना लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: गुजरात ने चेन्नई को प्लेऑफ की रेस से किया बाहर, टॉप-2 में जगह लगभग पक्की; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

निश्चित समय सीमा में खत्म नहीं कर सके ओवर

CSK के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 239 रन बना डाले। इस दौरान साई सुदर्शन ने 84, शुभमन गिल ने 64 और जोस बटलर ने 57 रनों की दमदार पारी खेली।

तीनों बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते सीएसके को एक पहाड़ सा लक्ष्य मिला। CSK इस दौरान समय सीमा के अंदर अपने पूरे ओवर कंप्लीट नहीं कर पाई और इसी के चलते बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट का उन पर फाइन लगाया।

प्रेस रिलीज जारी करते हुए आईपीएल ने बताया चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच 66 के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह उनकी टीम का इस सीज़न का दूसरा उल्लंघन था। इससे पहले मैच नंबर 18 में इस टीम ने पहला उल्लंघन किया था।

इस वजह से आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है, गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही साथ प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिनमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है उन पर भी जुर्माना लगा है। अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो वो जुर्माना लगाया गया है।

14 में से महज 6 मैच ही जीत पाई CSK

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में 14 में से महज 6 मैच जीत पाई और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से यह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी यह सिर्फ 13.4 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 89 रनों से मैच हार गई।

FAQs

CSK ने कुल कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?

5 ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, शाहीन अफरीदी कप्तान, रिजवान बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!