Arshdeep Singh and Priyansh Arya: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक अर्शदीप सिंह बीते कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही हवा में उड़ रहे हैं। जब से उन्होंने समरीन कौर को गर्लफ्रेंड के तौर पर सबसे इंट्रोड्यूस करवाया है, तब से उनके पांव जमीन पर नहीं हैं।
कुछ दिनों पहले ही वो भारतीय क्रिकेट के स्टार तिलक वर्मा को उनके काले रंग को लेकर उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे और रेसिस्ट कमेंट करते दिखे थे। कुछ ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया है। इस बार उन्होंने अपने ही टीममेट प्रियांश आर्या को मॉक किया, जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
Arshdeep Singh ने उड़ाया Priyansh Arya का मजाक

दिल्ली के प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं। 24 साल के इस युवा बेटर ने आईपीएल में महज 29 मैचों में 800 से ज्यादा रन बना दिए हैं।
प्रियांश आर्या लगभग हर दूसरे मैच में अपने दमदार बल्लेबाजी से सामने वाली टीम को नेस्तनाबूद कर देते हैं। लेकिन रिसेंटली उन्हें अर्शदीप सिंह के आगे शर्मिंदा होना पड़ा। अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने एक वीडियो के दौरान प्रियांश आर्या के हसी और दांतों का मजाक बनाया।
प्रियांश आर्या को किया मॉक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि अर्शदीप सिंह 24 साल के प्रियांश की मुस्कान को लेकर उन्हें छेड़ आहे हैं। अर्शदीप ने कहा, “कितना प्यारा है यार! अपनी मुस्कान दिखाओ। अपने दाँत दिखाओ।”
अर्शदीप के इतना सब कहने ओर लगातार हसने के चलते प्रियांश उनकंफ़र्टेबल नजर आए और वो फोन चलाने लगे। यही नहीं उन्होंने अपने होठ को और तेजी से दबाकर मुँह बंद कर लिया, ताकि अर्शदीप उनका मजाक न बनाएं। दरअसल, प्रियांश के दांतों के बीच गैप है और इसी गैप को लेकर अर्शदीप उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिए। यह देख कई फैंस काफी ज्यादा नाखुश हुए और उन्होंने अर्शदीप को अपने वर्ताव में सुधार लाने को कहा।
Another gem by lowlife bully Arshdeep Singh. This time he throws his own team-mate under the bus in the name of ‘Joke & Fun’.
Take a look at this video. He thrives on other people’s vulnerabilities. He is making fun of Priyansh Arya’s insecurities about his teeth (he has gaps in… pic.twitter.com/umHny0B9qF
— Tech-Knight ® (@TechWiz97) May 21, 2026
FAQs
अर्शदीप सिंह की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing-XI: अय्यर-पंत करेंगे टीम में बड़े बदलाव, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की अंतिम-11