Posted inक्रिकेट (Cricket)

यहां पर ऐसे देखें RR vs DC LIVE फ्री मैच, टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल सब कुछ

यहां पर ऐसे देखें RR vs DC LIVE फ्री मैच, टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल सब कुछ

RR vs DC Live Telecast And Streaming Details: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ की रेस रोचक होने लगी है और हर एक मुकाबले से समीकरण बदल रहे हैं। हालांकि, अभी भी टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में लीग स्टेज में काफी मुकाबले बाक़ी हैं और सभी 10 टीमें टॉप 4 की रेस में शामिल हैं। लीग में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन मैच नहीं हुआ था, अब इनकी टक्कर 1 मई को होने वाली है।

RR vs DC मैच टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

यहां पर ऐसे देखें RR vs DC LIVE फ्री मैच, टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल सब कुछ

आईपीएल 2026 सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार, 1 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इसका वेन्यू जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अभी तक एक ही मैच हुआ है, जो आरआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। हालांकि, मुकाबले में 228 रन बनाने के बावजूद रियान पराग की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

ऐसे में यह तो साफ़ है कि जयपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और गेंदबाजों के पास यहां ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं है। इसी वजह से RR vs DC मैच में भी रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

RR vs DC मैच से पहले IPL 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर

इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टीम की सबसे बड़ी ताकत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी है। इन दोनों ने कई मैचों में अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया है। वहीं, अगर इनमें से कोई एक जल्दी आउट हुआ है तो दूसरे ने योगदान दिया है। इसके अलावा गेंदबाजी के मोर्चे पर भी आरआर की टीम कमाल कर रही है। इसी वजह से IPL 2026 में राजस्थान की टीम ने खुद को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बना रखा है। अभी तक RR ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। RCB और SRH के भी इतने ही अंक हैं लेकिन ये दोनों बेहतर NRR के कारण क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था और लगातार दो जीत हासिल की थीं। लेकिन इसके बाद उनकी गाड़ी ट्रैक से उतर गई। पिछले छह मुकाबलों में डीसी को सिर्फ एक ही जीत मिली है। यही कारण है कि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को जूझना पड़ रहा है। हाल ही में दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया था और गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा दी थी। इसके बाद, अगले ही मैचों में बल्लेबाजों ने नाक कटा दी और पूरी टीम 75 पर ढेर हो गई। इस तरह टीम का एकजुट प्रदर्शन नहीं देखने को मिला है। अंक तालिका में DC 8 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

RR vs DC मैच मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत में मोबाइल पर आईपीएल के मुकाबलों को देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसी वजह से काफी ज्यादा व्यूज भी आते हैं। RR vs DC मुकाबला भी मोबाइल पर देखा जा सकता है। इसके लिए फैंस को जियोहॉटस्टार ऐप को इंस्टॉल करना होगा और फिर उसमें मोबाइल नंबर डालकर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद, प्लान खरीदना होगा, तब जाकर आप मुकाबले का मज़ा ले पाएंगे। इसके अलावा, जियोस्टार की वेबसाइट पर भी मुकाबले की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आपके पास सब्स्क्रिशन होना जरूरी है।

RR vs DC मुकाबला टीवी पर कैसे देखें?

अगर आप टीवी पर RR vs DC मुकाबला देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आसान रास्ता है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर इस मैच को देखा जा सकता है। वहीं, आप अपनी क्षेत्रीय भाषा के आधार पर भी चैनल का चयन कर सकते हैं। हिंदी और इंग्लिश के अलावा भोजपुरी, तमिल, हरियाणवी और अन्य कई भाषाओं में कमेंटरी की सुविधा दी गई है।

FAQs

RR vs DC मैच को किन प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट

यह भी पढ़ें: कभी दूध के पैकेट बेचकर Rohit Sharma ने खरीदे थे जूते, आज अरबों के मालिक, Birthday पर जानें उनके संघर्ष की कहानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!