Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 में टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज, जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी शामिल

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 में टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज, जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी शामिल

IPL 2026 Orange and Purple Cap Race After DC vs RR Match: आईपीएल 2026 में रविवार, 17 मई को डबल हेडर मुकाबले खेले गए। इस दौरान शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। इस मुकाबले में अपने होम ग्राउंड में दिल्ली ने दमदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को 5 विकेट से हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनाए रखा है। वहीं, हार से राजस्थान के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है।

मुकाबले के हाल की बात करें तो पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 193/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 197/5 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की जीत के हीरो गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके अलावा बल्लेबाजी में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अहम योगदान दिया।

इस लेख में हम आपको DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज और पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल टॉप 5 में शामिल, सूर्यवंशी हुए बाहर

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 में टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज, जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी शामिल

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में पहले और दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और उनके ओपनिंग पार्टनर और टीम के कप्तान शुभमन गिल पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इन दोनों ने क्रमशः 554 और 552 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर RCB के विराट कोहली मौजूद हैं, जिन्होंने अभी तक 542 रन बनाए हैं। राजस्थान के खिलाफ 56 रनों की पारी की मदद से चौथे स्थान पर केएल राहुल आ गए हैं। उनके नाम 533 रन दर्ज हैं। इसके बाद, पांचवें स्थान पर SRH के हेनरिक क्लासेन 508 रनों के साथ हैं। टॉप 5 से वैभव सूर्यवंशी बाहर हो गए हैं और उनके नाम 486 रन हैं।

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस का ऐसा है हाल

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों में DC vs RR मैच के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, 21 विकेट के साथ गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर CSK के अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ हैं। चौथे स्थान पर RR के जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने अभी तक 17 विकेट लिए हैं। इसके बाद, पांचवें स्थान पर 16 विकेट के साथ LSG के प्रिंस यादव हैं।

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 के टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 13 13 554 46.17 157.83 55 25
शुभमन गिल 12 12 552 46 160.47 50 27
विराट कोहली 13 13 542 54.2 164.74 57 21
केएल राहुल 13 13 533 44.42 171.94 51 27
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 के टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

प्लेयर मैच ओवर्स विकेट औसत रन
भुवनेश्वर कुमार 13 51 24 16.38 393
कगिसो रबाडा 13 50 21 21.95 461
अंशुल कंबोज 12 42.2 19 22.53 428
जोफ्रा आर्चर 12 44 17 23.53 400
प्रिंस यादव 12 45 16 24 384

FAQs

IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में टॉप पर कौन से खिलाड़ी हैं?
साई सुदर्शन और भुवनेश्वर कुमार

यह भी पढ़ें: DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हार से लगा झटका, दिल्ली ने लगाई छलांग; CSK को भी हुआ फायदा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!