Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हार से लगा झटका, दिल्ली ने लगाई छलांग; CSK को भी हुआ फायदा

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हार से लगा झटका, दिल्ली ने लगाई छलांग; CSK को भी हुआ फायदा

IPL 2026 Points Table After DC vs RR Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 61वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने घरेलू मैदान पर हार के सिलसिले को ख़त्म करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस हारने के बाद, राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/8 का स्कोर बनाया। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान रियान पराग ने 51 रनों का योगदान दिया, जबकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 46 रन आए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल के बल्ले से आए, जिन्होंने 56 रन बनाए। वहीं, अभिषेक पोरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान अक्षर पटेल के बल्ले से नाबाद 34 रन आए।

इस तरह दिल्ली की टीम ने एक अहम जीत दर्ज की और इसका फायदा IPL 2026 Points Table में भी मिला। वहीं, हार से राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल बढ़ गई हैं और उनके नुकसान के कारण चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ है।

दिल्ली के खिलाफ हार से राजस्थान को नुकसान, IPL 2026 Points Table में चेन्नई को हुआ फायदा

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हार से लगा झटका, दिल्ली ने लगाई छलांग; CSK को भी हुआ फायदा

मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत धमाकेदार रही लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। आलम ये रहा है कि राजस्थान को अपने पिछले आठ मैचों में छह हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद, राजस्थान की टीम IPL 2026 Points Table में छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके खाते में 12 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स से कम है। इसी वजह से बराबर अंकों के बावजूद CSK पांचवें स्थान पर है। टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 60वें मैच में पंजाब किंग्स को हराकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है।

राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की जीत से कोलकाता को नुकसान, IPL 2026 Points Table में फेरबदल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए टूर्नामेंट में जीवित रहने के लिए अपने हर एक मैच में जीत जरूरी है। इसी कड़ी में DC ने अपने 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 12 अंकों के साथ IPL 2026 Points Table में सातवें स्थान पर आ गई है। वहीं, 11 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को आठवें स्थान पर खिसकना पड़ा है।

DC vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
5 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
6 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 +0.027
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701

FAQs

IPL 2026 Points Table में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स किस स्थान पर खिसक गई है?
छठे
जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर है?
सातवें

यह भी पढ़ें: DC vs RR: दिल्ली की जीत में चमके राहुल-स्टार्क, राजस्थान को 5 विकेट से हराया; प्लेऑफ की रेस में खुद को रखा जीवित

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!